डोडा में 400 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवान शहीद

doda-army-vehicle-accident-10-soldiers-martyred

डोडा में 400 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवान शहीद

डोडा में 400 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी 10 जवान शहीद

Doda Army Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 10 जवान शहीद हुए हैं जबकि कई जवानों के घायल होने की खबर हैं। अधिकारियों ने बताया कि भद्रवाह-चांबा के करीब खानी टॉप इलाके में सेना की गाड़ी से ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया, और वह फिसलकर खाई में गिर गई। 

सेना के अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी में 21 जवान सवार थे। सभी डोडा से ऊपरी पोस्ट पर जा रहे थे। तभी ये हादसा हुआ।  [caption id="attachment_129741" align="alignnone" width="548"]सेनिकों को किया एयरलिफ्ट सेनिकों को किया एयरलिफ्ट[/caption] [caption id="attachment_129742" align="alignnone" width="548"]सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी[/caption]

उपराज्यपाल ने जताया शोक

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा - इस घड़ी में, पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को घायलों के बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Doda Army Vehicle Accident: किसने क्या कहा?

हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा - डोडा से आई दुखद खबर सुनकर मन बहुत दुखी हुआ। मेरी गहरी संवेदनाएं परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करती हूं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुखी परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने X पर लिखा - घायल सैनिकों को मेडिकल केयर मिल रही है और सबसे अच्छा इलाज के लिए सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सेना की गाड़ी के एक्सीडेंट के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। हर मेडिकल मदद दी जा रही है। हमारे जवानों के लिए गहरी श्रद्धा दिखाने के लिए कोई भी शब्द काफी नहीं है।

जम्मू कश्मीरः कुलगाम में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गड्डर के जंगलों में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की जॉइंट टीम को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली। Jammu Kashmir Kulgam Encounter Update Terrorist CRPF Indian Army सूत्रों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा के दो से ज्यादा आतंकवादी इन जंगलों में छिपे हुए हैं। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।