जल्द चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रूट का ऐलान, जानिए किराया?

first-vande-bharat-sleeper-train-launch-route-fare

जल्द चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रूट का ऐलान, जानिए किराया?

जल्द चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रूट का ऐलान जानिए किराया

Vande Bharat Sleeper Train: केंद्र सरकार ने नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है। देश के पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट का ऐलान कर दिया। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी।

[caption id="attachment_125937" align="alignnone" width="628"]पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन[/caption]

साल के आखिर तक 12 ट्रेनें होगी तैयार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि स्लीपर ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा कर लिया है। यह ट्रेन 180km प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी।  ट्रेन को 1000km से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस साल के आखिर तक लगभग 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें बनकर तैयार हो जाएंगी।

Vande Bharat Sleeper Train: जानिए किराया

किराए की बात करे तो थर्ड AC का किराया 2,300 तय किया गया है। वहीं सेकेंड AC का ₹3,000 और फर्स्ट AC का किराया लगभग ₹3,600 रुपए होगा। 2 दिन पहले इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था। यह ट्रेन 180 km प्रतिघंटा की रफ्तार से कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। इस दौरान लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा, इतनी रफ्तार के बाद भी ग्लास में से पानी नहीं छलका।

15 अगस्त को होगी बुलट ट्रेन शुरू

उधर रेलमंत्री ने कहा कि बुलट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को शुरू होगी। इसके लिए सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा तक का सेक्शन खुलेगा। उसके बाद वापी से सूरत तक खुलेगा। फिर वापी से अहमदाबाद तक और उसके बाद ठाणे से अहमदाबाद तक ट्रेन चलाई जाएगी। [caption id="attachment_125940" align="alignnone" width="607"]बुलट ट्रेन बुलट ट्रेन[/caption]

PM दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat Sleeper Train:  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेलमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी जल्द ही पहली स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। लंबे समय से नई जनरेशन की ट्रेनों की मांग हो रही थी। वंदे भारत चेयर कार ने इंडियन रेलवे में एक नए युग की शुरुआत की। लोगों को यह बहुत पसंद आई। अब देश के कोने-कोने से वंदे भारत ट्रेनें चलाने की मांग हो रही है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।