असम में एक बार फिर बिस्वा, विधायक दल का नेता चुने गए, 12 मई को शपथ

हिमंता बिस्वा सरमा फिर से असम के CM

असम में एक बार फिर बिस्वा, विधायक दल का नेता चुने गए, 12 मई को शपथ

असम में BJP की जीत के बाद, हिमंता बिस्वा सरमा दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। वे 12 मई को शपथ लेंगे, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

असम में एक बार फिर बिस्वा विधायक दल का नेता चुने गए 12 मई को शपथ

असम में एक बार फिर बिस्वा |

असम के अगले मुख्यमंत्री एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा होंगे। BJP की विधायक दल की बैठक में उनके ही नाम पर मुहर लगी। जेपी नड्डा ने उनके नाम का ऐलान किया। हिमंता बिस्वा 12 मई को सुबह 11 बजे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 4 मई को आए नतीजों में BJP ने राज्य की 126 में से 82 सीटों पर बंपर जीत हासिल की थी।

असम में फिर बिस्वा

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP के शीर्ष नेतृत्व और NDA के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होंगे। हिमंता बिस्वा की ताजपोशी उत्तर-पूर्व में पार्टी की पैठ को और मजबूत करने के रूप में देखी जा रही है। असम BJP के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा- हम दोपहर तक सरकार बनाने के अपने दावे के बारे में राज्यपाल को सूचित कर देंगे। 12 तारीख को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि PM मोदी की उपस्थिति में हिमंता 102 विधायकों के साथ शपथ लेंगे।

12 मई को शपथ

BJP ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक बनाया था। इसके लिए असम BJP विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें औपचारिक रूप से नेता का चुनाव किया गया। सरमा ने 6 मई को CM पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल वह कार्यवाहक CM के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

राज्य

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

हरियाणा के नगर निगम चुनावों में BJP ने प्रमुख बढ़त हासिल की। मेयर पद के लिए तीन नगरों में आगे चल रहे हैं। सीएम सैनी ने जीत का दावा किया।

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

देश-विदेश

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

N. रंगासामी ने 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान बीजेपी और AINRC के नेता भी मौजूद रहे।

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

राज्य

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, जिससे पेट्रोल की बचत होगी।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

हिमंता दूसरी बार असम के CM बने, NEET UG 2026 का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द, और बिहार में NEET एग्जाम रद्द करने के मामले में बड़ी गिरफ्तारी।