LoveJihad: मुस्लिम युवक से परेशान पीड़िता ने पीया जहर,मौत

love-jihad-case-girl-consumes-poison-dies

LoveJihad: मुस्लिम युवक से परेशान पीड़िता ने पीया जहर,मौत

lovejihad मुस्लिम युवक से परेशान पीड़िता ने पीया जहरमौत

Love Jihad Case: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद में एक युवती ने ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के दबाव से तंग आकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने मृस्लिम युवक पर अश्लील फोटो बनाकर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया.खंडवा जिले के हरसूद में एक लड़की की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक युवती ने जहर खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना सामने आते ही परिजनों और हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने में शव रखकर जोरदार हंगामा किया और मामले को लव जिहाद करार दिया.

जबरन धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव 

परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक युवती से शादी करने के नाम पर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था. युवती की हाल ही में सगाई हो चुकी थी, जिसके बाद से आरोपी की प्रताड़ना और बढ़ गई थी. परिवार का दावा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते युवती ने जहर खाया. हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

हिंदू संगठनों की एंट्री

जैसे ही घटना की जानकारी फैली, हिंदूवादी संगठन थाने पहुंच गए और मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए शव को थाने के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन किया.

आरोपी फरार तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच के दौरान मामला दर्ज किया. घटना को लेकर एसडीओपी हरसूद लोकेंद्र सिंह ने बताया कि एक लड़की द्वारा जहर पीने की सूचना प्राप्त हुई थी, इस मामले में मर्ग कायम किया गया था. जांच में पता चला कि युवक अरबाज युवती की सगाई होने के बाद प्रताड़ित कर रहा था. लड़की से शादी करके धर्म परिवर्तन का दवाब भी बना रहा था. आरोपी के विरुद्ध धार्मिक स्वतंत्रता अधिनयम, आत्महत्या के लिए उकसाने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव  

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।