ममता बोली - कोई मुझसे इस्तीफा नही ले सकता, मैं हारी नहीं, हराया गया

ममता बनर्जी को हार

ममता बोली - कोई मुझसे इस्तीफा नही ले सकता, मैं हारी नहीं, हराया गया

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी ने हार के बावजूद इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने BJP और चुनाव आयोग पर अन्यायपूर्ण प्रक्रियाओं का आरोप लगाया।

ममता बोली - कोई मुझसे इस्तीफा नही ले सकता मैं हारी नहीं हराया गया

कोई मुझसे इस्तीफा नही ले सकता |

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी को करारी हार का सामना करना पड़ा। रिजल्ट के एक दिन बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी। ममता दीदी ने कहा- मैं हारी नहीं हूं। इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। मैं इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। 

‘मेरे पेट और पीठ पर लात मारी’ 

ममता दीदी ने कहा- हमें हराने की कोशिश की गई है। BJP चुनाव आयोग के जरिए हमें ऑफिशियली हरा सकती है, लेकिन नैतिक रूप से हमने ही चुनाव जीता है। दीदी ने कहा- यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच साठगांठ का रिजल्ट है। ममता दीदी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने काउंटिंग सेंटरों पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने कहा- मेरे पेट और पीठ पर लात मारी गई। धक्का देकर मुझे बाहर निकाला गया ममता ने आरोप लगाया कि BJP और चुनाव आयोग ने SIR के बहाने 100 सीटें लूटीं।

‘इंडिया गठबंधन हमारे साथ’

ममता ने कहा चुनाव से 2 दिन पहले हमारे लोगों को गिरफ्तार किया गया। जगह-जगह छापे मारे गए। IPS-IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसमें शामिल हैं। मैंने राजीव गांधी, मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई सरकारें देखीं, लेकिन ऐसा अत्याचार नहीं देखा। अत्याचार की कोई सीमा ही नहीं रही। बंगाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन हमारे साथ है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मुझसे बात की। अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन से भी बातचीत हुई है। मैं हमेशा इंडिया गठबंधन के साथ रहूंगी। 

ममता के हाथ से गई सत्ता

पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बंगाल में BJP ने पहली बार 294 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य में पहली बार BJP की सरकार बनने वाली है। TMC सिर्फ 80 सीटें जीत सकी। 15 साल बाद ममता के हाथ सत्ता चली गई है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

राज्य

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

हरियाणा के नगर निगम चुनावों में BJP ने प्रमुख बढ़त हासिल की। मेयर पद के लिए तीन नगरों में आगे चल रहे हैं। सीएम सैनी ने जीत का दावा किया।

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

देश-विदेश

N. रंगास्वामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, केरलम CM की घोषणा का इंतजार

N. रंगासामी ने 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान बीजेपी और AINRC के नेता भी मौजूद रहे।

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ने AAP छोड़ BJP ज्वाइन की

राज्य

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ने AAP छोड़ BJP ज्वाइन की

पंजाब में भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान और अन्य नेताओं ने AAP छोड़कर BJP में शामिल हो गए, जिसे बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।

झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल: चंपाई सोरेन का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

राज्य

झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल: चंपाई सोरेन का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

चंपाई सोरेन ने झारखंड में भ्रष्टाचार और घुसपैठ के बढ़ते मुद्दों को लेकर हेमंत सरकार की तुलना पश्चिम बंगाल से की है।

सरमा ने दोबारा संभाली असम के जिम्मेदारी, CM डॉ यादव ने दी बधाई

राज्य

सरमा ने दोबारा संभाली असम के जिम्मेदारी, CM डॉ यादव ने दी बधाई

हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कई बीजेपी और NDA नेता कार्यक्रम में उपस्थित थे।