MI प्लेऑफ की रेस से बाहर, आखिरी गेंद पर पासा पलटा, पंजाब के पास न. 1 आने का मौका

मुंबई इंडियंस IPL से बाहर

MI प्लेऑफ की रेस से बाहर, आखिरी गेंद पर पासा पलटा, पंजाब के पास न. 1 आने का मौका

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ रेस से बाहर होने की पुष्टि हुई है। आखिरी बॉल पर RCB ने MI को हराया, जिससे मुंबई की उम्मीदें खत्म हो गईं।

mi प्लेऑफ की रेस से बाहर आखिरी गेंद पर पासा पलटा पंजाब के पास न 1 आने का मौका

मुंबई इंडियंस IPL से बाहर |

मुंबई इंडियंस IPL 2026 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने MI को आखिरी बॉल पर हराया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर का सिक्स मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

भुवनेश्वर ने जगाई उम्मीद

बेंगलुरु को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और 7 विकेट बाकी थे। राज बावा ने ओवर की तीसरी गेंद पर शेफर्ड को आउट कर दिया, अब मैच में 3 गेंद बाकी थी और RCB जीत से 9 रन दूर थी। मुंबई की जीत तय थी, तभी भुवनेश्वर ने ओवर की चौथी गेंद पर सिक्स लगाकर RCB की उम्मीदों को फिर जिंदा कर दिया। पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर ने सिंगल लिया। 

आखिरी ओवर में पासा पलटा

बेंगलुरु को अब 1 गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर रसिख सलाम थे। उन्होंने शॉट मारा और पहला रन आसानी से पूरा किया, लेकिन दूसरे रन के लिए लंबी डाइव लगानी पड़ी। इस बीच, कीपर रिकल्टन ने गिल्लियां उड़ा दीं, जिससे रनआउट का फैसला थर्ड अंपायर के पास चला गया। रिव्यू लिया तो पाया कि वेल्स गिरने से पहले रसिख क्रीज में पहुंच चुके थे। इस तरह RCB 2 विकेट से जीत गई। MI के लिए तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 42 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। उनके अलावा नमन ने 47 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लिए। 

पंजाब के पास मौका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। पंजाब किंग्स के 10 मैचों में 6 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 13 अंक पर हैं। आज DC को हराकर टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच सकती है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए टीम को बचे 4 मैचों में 2 मैचों को जीतना ही होगा।

संबंधित सामग्री

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

राज्य

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, जिसकी लागत 392.94 करोड़ रुपये होगी। यह स्टेडियम वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा।

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक का कैश और नोट गिनने की मशीन बरामद,3 आरोपी गिरफ्तार

राज्य

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक का कैश और नोट गिनने की मशीन बरामद,3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसमें कई आरोपी गिरफ्तार हुए और भारी मात्रा में कैश व सट्टा सामग्री जब्त की गई।

Vaibhav MasterChef Video Viral: सूर्यवंशी बने मास्टरसेफ, वीडियो हो रहा वायरल

खेल

Vaibhav MasterChef Video Viral: सूर्यवंशी बने मास्टरसेफ, वीडियो हो रहा वायरल

Amidst IPL 2026, cricket star Vaibhav Suryavanshi is trending not for his sports skills but for a viral video of him cooking rotis, charming his fans.

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

खेल

रायपुर में खेले जाने वाले 57वें मैच में RCB और KKR होंगे आमने-सामने

In IPL 2026, RCB faces KKR in Raipur. RCB has won 7 out of 11 games, while KKR has won 4 out of 10. Match starts at 7:30 PM following the toss at 7 PM.

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

खेल

GT Vs SRH IPL 2026: SRH को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार

In a decisive IPL 2026 match, Gujarat Titans defeated Sunrisers Hyderabad with standout performances from Sai Sudharsan and Washington Sundar.