NCERT New Book Mughal History: NCERT की नई किताब में बताया असली इतिहास! मुगलों क...

ncert-new-book-mughal-history-ncert

NCERT New Book Mughal History: NCERT की नई किताब में बताया असली इतिहास! मुगलों की बरबरता को किया शामिल...

ncert new book mughal history ncert की नई किताब में बताया असली इतिहास मुगलों की बरबरता को किया शामिल

NCERT New Book Mughal History: NCERT का कक्षा 8 की नई किताब जारी की गई है, जिसमें जिसमें मुगल शासकों की भूमिका और उनके शासन के नए स्वरुप को नए ढंग से पेश किया गया है। इस बार सामाजिक विज्ञान की किताब में मुगल शासन की बरबरता के बारें में बताया गया है। इस किताब में बाबर को एक निर्दयी विजेता बताया गया, जिसने कई शहरों में कतलेआम कराया और अकबर के शासनकाल को 'क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण' कहा गया हैं। वहीं औरगंजेब के बारें कहा गया कि उसने मंदिर गुरुद्वारों को नष्ट कराया था। Read More: Story of Ganga Descent: भगवान शिव की जटाओं में आखिर कैसे समाईं गंगा? जानिए पौराणिक रहस्य! आपको बता दें कि, ये किताब 2025-26 एकेडमिक सेशन से स्‍कूलों में लागू की जाएंगी।

बाबर: तुर्क-मंगोल शासक और रणनीतिक योद्धा....

NCERT किताब के अनुसार,

'बाबर को 'तुर्क-मंगोल शासक और सैन्य रणनीतिकार' के रूप में वर्णित किया गया है। बताया गया है कि 1526 में पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर ने बारूद और तोपखाने की मदद से इब्राहिम लोदी को हराया और दिल्ली सल्तनत का अंत कर दिया।' x 

अकबर का शासन: सुलह और संहार दोनों का मेल...

नई किताब में अकबर के शासन को लेकर दो विपरीत पहलुओं का उल्लेख किया गया है। एक ओर 1568 में चित्तौड़ के किले की घेराबंदी के दौरान 30,000 नागरिकों की हत्या और महिलाओं-बच्चों को गुलाम बनाने का आदेश दिया गया था।

अनुवाद विभाग की शुरुआत.

फतेहपुर सीकरी में अकबर ने अनुवाद विभाग की स्थापना की और महाभारत (रज्मनामा), रामायण, भगवद गीता और पंचतंत्र जैसी हिंदू ग्रंथों का फारसी में अनुवाद करवाया। यह जानकारी अबुल फजल की रचनाओं से ली गई है।

जहांगीर और शाहजहां: कला और वास्तुकला के संरक्षक

NCERT की किताब में जहांगीर और शाहजहां को कला और वास्तुकला के संरक्षक के रूप में प्रस्तुत किया है। विशेष रूप से शाहजहां के दौर में ताजमहल के निर्माण को भारतीय स्थापत्य कला की मिसाल के तौर पर बताया गया है। हालांकि, किताब इस बात का भी जिक्र करती है कि शाहजहां की बीमारी के बाद उत्तराधिकार की लड़ाई छिड़ी, जिसमें औरंगजेब ने अपने भाई दारा शिकोह को मार दिया और पिता शाहजहां को आगरा किले में बंदी बना लिया।

औरंगजेब: कट्टर धार्मिक नीतियों का परिचायक..

किताब में औरंगजेब को एक सैन्य और धार्मिक शासक के रूप में चित्रित किया गया है, जिसने गैर-इस्लामी प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया और गैर-मुसलमानों पर जजिया कर लगाया और मंदिरों को ध्वस्त करने के आदेश दिए, जिनमें मथुरा, बनारस और सोमनाथ के मंदिरों का विशेष उल्लेख है।

NCERT का पक्ष: "इतिहास को जानना जरूरी है, दोष देना नहीं"

इस नई समीक्षा पर NCERT के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा – "इतिहास की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। किसी पर आज दोष डालना उचित नहीं, लेकिन सत्ता की लालसा और अत्याचार को समझना जरूरी है ताकि हम भविष्य में ऐसी भूलों से बच सकें।"

पहले 7वीं कक्षा से हटाया गया था मुगल इतिहास...

गौरतलब है कि इसी साल कक्षा 7वीं की किताबों से भी मुगल सल्तनत और दिल्ली सल्तनत से जुड़े टॉपिक्स हटाए गए थे। उनकी जगह महाकुंभ, मेक इन इंडिया, और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे सरकार के प्रमुख अभियानों को शामिल किया गया है।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।