राहुल का SIR पर भाषण, RSS, ब्राजीलियन मॉडल का जिक्र, सदन में हंगामा

rahul-gandhi-brazilian-model-vote-fraud-parliament-rss

राहुल का SIR पर भाषण, RSS, ब्राजीलियन मॉडल का जिक्र, सदन में हंगामा

राहुल का sir पर भाषण rss ब्राजीलियन मॉडल का जिक्र सदन में हंगामा

Rahul Gandhi on SIR: संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा हुई। इस विषय पर राहुल गांधी के भाषण पर सबकी नजरें टिकी थी। राहुल ने चुनाव सुधार पर अपनी बातें अंग्रेजी में रखी, उन्होंने चुनाव सुधार पर बात करते हुए RSS, गोडसे, ब्राजीलियन मॉडल, EVM, वोटरों की CCTV फुटेज सहित कई मुद्दों पर बात की। 

राहुल के भाषण के दौरान हंगामा 

राहुल के भाषण के दौरान लोकसभा में कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति भी दिखी। संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने राहुल गांधी के भाषण पर आपत्ति जताई। वहीं स्पीकर ओम बिरला कांग्रेस नेता को समझाते दिखे।

Rahul Gandhi on SIR: RSS  पर आरोप

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी' को ‘‘सबसे बड़ा राष्ट्र विरोधी कृत्य'' करार दिया और आरोप लगाया कि सत्तापक्ष में बैठे लोग इसको अंजाम दे रहे हैं और ‘आइडिया ऑफ इंडिया' नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और RSS  पर निर्वाचन आयोग तथा दूसरी संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप भी लगाया।  राहुल ने कहा कि चुनाव से एक महीने पहले सभी राजनीतिक दलों को मशीन से पढ़ने योग्य मतदाता सूची उपलब्ध कराई, मतदान के समय की CCTV फुटेज दी जाए और EVM संरचना के बारे में जानकारी दी जाए।

ब्राजीलियन मॉडल का जिक्र

लोकसभा में चुनाव सुधार पर राहुल ने भाषण के दौरान ब्राजीलियन मॉडल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव के दौरान इस ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर 22 बार छापी गई। राहुल जब यह बात बोल रहे थे तभी उनके पीछे बैठे कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा में ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर भी दिखाई। जिसपर स्पीकर ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा का ख्याल रखें।  [caption id="attachment_121286" align="alignnone" width="535"]ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर 22 बार छापी ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाई[/caption]

आयोग पर सवाल 

Rahul Gandhi on SIR: ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाए जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह तस्वीरें यहां नहीं दिखाना चाहता, लेकिन यह चुनाव की चोरी का सवाल है। उन्होंने आयोग पर प्रूफ के साथ अपने सीधे सवालों के जवाब नहीं देने के लिए चुनाव आयोग को घेरा और कहा कि बिहार में SIR के बाद वोटर लिस्ट में 1 लाख 22 हजार डुप्लीकेट फोटो छपी हैं। ऐसे कैसे रह गया। हमने हरियाणा और महाराष्ट्र में वोट चोरी साबित की।

शाह-खड़गे के बीच नोकझोंक, खड़गे बोले – प्रधानमंत्री देश से माफी मांगे

Shah-Kharge spat PM apology: राज्यसभा में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच बहस देखने को मिली।

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वंदे मातरम के दो टुकड़े किए, जिसके कारण बाद में विभाजन हुआ। उनके इस बयान का मल्लिकार्जुन खरगे ने विरोध किया और कुछ कहने लगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
इसको लेकर नड्डा ने खड़गे को टोकते हुए कहा – आज वंदे मातरम् पर चर्चा हो रही है, तो उस पर बात कीजिए। आप दूसरे मुद्दे उठा रहे हैं। ये डिबेट का तरीका नहीं है। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।