लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी उमर हारिस के गुप्त जीवन का खुलासा

आतंकी उमर हारिस का खुलासा

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी उमर हारिस के गुप्त जीवन का खुलासा

आतंकी उमर हारिस, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था, जयपुर में रह रहा था और फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनाकर भाग निकला।

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी उमर हारिस के गुप्त जीवन का खुलासा

आतंकी उमर हारिस उर्फ खरगोश |

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी उमर हारिस उर्फ खरगोश जयपुर के दिल्ली रोड स्थित जयसिंहपुरा खोर इलाके में करीब एक साल तक रहा। उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवा लिया था। इसी पासपोर्ट से आतंकी उमर इंडोनेशिया और फिर सऊदी अरब भागने में भी सफल रहा।

किराए पर लिया कमरा

राजस्थान ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में सामने आया कि उमर हारिस सड़वा मोड़ के पास राशिद विहार कॉलोनी में 'सज्जाद' नाम से रह रहा था। उसे यहां पर 1500 रुपए में किराए का कमरा हरियाणा के युवक ने दिलवाया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह दिन के करीब 16 घंटे लैपटॉप पर बिताता था। वह किसी से बात नहीं करता था।

1 साल तक गुमनाम

वह केवल नमाज के लिए मस्जिद जाता और तुरंत लौट आता था। उसकी इस चुप्पी और दूरी ने ही उसे 1 साल तक पूरी तरह गुमनाम बनाए रखा। आसपास रहने वाले लोगों को भी उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। आतंकी ने जानबूझकर ऐसी जगह किराए का कमरा लिया था, जहां आवाजाही ज्यादा न हो। राशिद विहार कॉलोनी अंदर की तरफ है। इसकी वजह से उधर कोई ज्यादा जाता-आता नहीं है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

यही वजह रही कि 1 साल तक वह बिना किसी शक के यहां रह सका। उमर ने कुछ लोगों को उसने अपना नाम 'अमजद' भी बताया था। वहीं स्थानीय लोग उसके बारे में खुलकर बात करने से बचते नजर आए। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले जम्मू और राजस्थान पुलिस की टीम यहां आई थी और कई लोगों को गिरफ्तार कर ले गई। 

कब हुआ खुलासा?

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब जम्मू-कश्मीर पुलिस को आतंकी के बारे में इनपुट मिला। इसके बाद राजस्थान ATS की मदद ली। ATS के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एम.एन के अनुसार, 4 संदिग्धों को पकड़कर जम्मू कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया। 3 अप्रैल को जम्मू कश्मीर और राजस्थान पुलिस ने राशिद विहार कॉलोनी में दबिश दी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को रेखांकित किया।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

सऊदी अरब ने अमेरिका को एयरस्पेस देने से इंकार किया, भारत आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा हुआ, और अन्य महत्वपूर्ण खबरें।

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे, PM मोदी समेत मंत्रियों ने बदली प्रोफाइल फोटो; सेना के शौर्य को किया सलाम

देश-विदेश

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे, PM मोदी समेत मंत्रियों ने बदली प्रोफाइल फोटो; सेना के शौर्य को किया सलाम

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी समेत कई मंत्रियों ने सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो बदली। सेना के शौर्य और आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प को सलाम किया गया।

जयपुर में मनाई जाएगी ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ, रक्षा मंत्री के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख होंगे शामिल

राज्य

जयपुर में मनाई जाएगी ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ, रक्षा मंत्री के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख होंगे शामिल

भारतीय सेना 7 मई 2025 को जयपुर में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाएगी। इस दिन रक्षा मंत्री सहित सेना के प्रमुख उपस्थित रहेंगे और ऑपरेशन से जुड़ी फिल्म भी रिलीज होगी।

भोपाल स्किन क्लीनिक संचालक पर डॉ. अभिनीत गुप्ता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप,जयपुर की है पीड़िता

राज्य

भोपाल स्किन क्लीनिक संचालक पर डॉ. अभिनीत गुप्ता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप,जयपुर की है पीड़िता

भोपाल में स्किन क्लिनिक संचालक डॉ. अभिनीत गुप्ता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने चेन्नई में भी दुष्कर्म की घटना बताई।