पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में हिंसा और EVM से छेड़छाड़ के आरोपों के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान शुरू हो गया। इनमें डायमंड हार्बर के 4 और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथ शामिल हैं। मतदान सुबह शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा।चुनाव आयोग ने सेकेंड फेज की वोटिंग के दौरान मिली शिकायतों के बाद यह फैसला लिया। कई जगह EVM खराब होने, बीजेपी के चुनाव चिन्ह वाले बटन पर टेप लगाए जाने और झड़प की घटनाओं के आरोप लगे थे। इसी के बाद री-पोलिंग कराई जा रही है। 4 मई को नतीजे घोषित होंगे।
इन सीटों पर हो रही री-पोलिंग
दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है।
मगरहाट पश्चिम के 11 बूथ
डायमंड हार्बर के 4 बूथ
-
बागदा जूनियर हाई स्कूल
-
चंद्र एफपी स्कूल
-
हरिदेवपुर एफपी स्कूल
-
रॉयनगर एफपी स्कूल
इन सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। CAPF की कंपनियां भी तैनात की गई हैं।
वोटर्स की लंबी लाइन
सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। डायमंड हार्बर के बागदा हाई स्कूल में वोट डालने पहुंची एक महिला ने कहा कि 29 अप्रैल को घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद वह वोट नहीं डाल पाई थीं। अब दोबारा मौका मिलने पर मतदान करने पहुंची हैं।कुछ वोटर्स ने इस बार सुरक्षा और व्यवस्था को पहले से बेहतर बताया। पोलिंग बूथों के बाहर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
बंगाल में रिकॉर्ड मतदान
पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर इस बार रिकॉर्ड 92.84% मतदान हुआ है। पहले चरण में 93.19% और दूसरे चरण में 92.48% वोटिंग दर्ज की गई।एग्जिट पोल में मुकाबला बेहद दिलचस्प बताया जा रहा है। कई सर्वे भाजपा को बढ़त दिखा रहे हैं, जबकि कुछ में TMC की वापसी का दावा किया गया है। अब सबकी नजर 4 मई की मतगणना पर टिकी है।