हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणीः ऑफिस में डर, शिष्टाचार और माफ़ी में जी रही है महिलाएं?

women-sexual-harassment-workplace-court-case-posh-act-india

हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणीः ऑफिस में डर, शिष्टाचार और माफ़ी में जी रही है महिलाएं?

हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणीः ऑफिस में डर शिष्टाचार और माफ़ी में जी रही है महिलाएं  

एक पढ़ी-लिखी, आत्मनिर्भर महिला भी अपने ऑफिस में खुद को असुरक्षित महसूस करती है?

women sexual harassment workplace court case posh act india  दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने इस सवाल का जवाब एक ऐसी सच्चाई से दिया, जिसे हम में से बहुत से लोग नज़रअंदाज़ करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा,
एक महिला हमेशा डर, शिष्टाचार और माफ़ी के बीच जीती है। ये सिर्फ शब्द नहीं हैं, बल्कि उस मानसिकता का आइना हैं जो आज भी लाखों ऑफिसों की दीवारों के पीछे गूंज रही है।

 हाईकोर्ट ने क्या कहा और क्यों?

एक महिला अधिकारी ने 2014 में जम्मू-कश्मीर सरकार के अफसर आसिफ हमीद खान पर यौन उत्पीड़न और धमकी का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस में क्लोजर रिपोर्ट दी, विभागीय जांच में भी खान को बरी कर दिया गया। मगर ट्रायल कोर्ट ने केस चलाने का फैसला किया। जब खान ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, तो कोर्ट ने अपील खारिज कर दी और 4 सख्त बातें कही:
  • विभागीय जांच या पुलिस की रिपोर्ट, FIR को खत्म नहीं कर सकती
  • ट्रायल कोर्ट का समन सही था
  • यह केस सिर्फ एक शिकायत नहीं, समाज की सड़ी सोच की मिसाल है
  • पढ़ी-लिखी महिला होने के बावजूद, उसे उत्पीड़न सहना पड़ा

 सोच नहीं बदली है, सिर्फ कानून बदले हैं

कोर्ट ने साफ कहा कि कानून तो बना दिए गए, लेकिन पुरुषों की सोच नहीं बदली। औरतों की सुरक्षा की बातें सिर्फ बैठकों और रिपोर्टों तक सीमित रह गई हैं।

जस्टिस ने शेक्सपियर की पंक्तियों के जरिए बताया कि

एक महिला हर वक्त सोचती है:
पहले मेरा डर, फिर मेरा शिष्टाचार, और आखिर में मेरी बात।
ये सिर्फ एक कविता नहीं, बल्कि हर कामकाजी महिला की कहानी है।

 PoSH एक्ट और हकीकत के बीच की खाई

2013 में बना PoSH (Prevention of Sexual Harassment) Act महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा करता है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट भी मान चुका है कि राज्यों और संस्थानों में ICC कमेटियां या तो बनी ही नहीं हैं या सिर्फ नाम की हैं।
women sexual harassment workplace court case posh act india 
Goa University केस में सुप्रीम कोर्ट ने चेताया कि ये लापरवाही सरकारी संस्थानों की साख को चोट पहुंचा रही है। सोचिए, जब यूनिवर्सिटी या मंत्रालय में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं, तो बाकी जगहों का क्या हाल होगा?

ये सिर्फ कानून की लड़ाई नहीं, सोच की भी है

इस देश में महिलाओं को नौकरी करने के लिए सिर्फ टैलेंट नहीं, हिम्मत और झेलने की आदत भी चाहिए होती है। एक महिला अगर आवाज उठाती है, तो अक्सर उसे ही सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है। हाईकोर्ट की ये टिप्पणी हमें सिर्फ एक केस की जानकारी नहीं देती, ये हमें हमारी खुद की सोच पर सवाल उठाने का मौका देती है।
Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द Watch Now :-  US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।