Aneet Padda Grandfather Death: अनीत पड्डा के दादा का हुआ निधन!

aneet-padda-grandfather-death-emotional-instagram-post

Aneet Padda Grandfather Death: अनीत पड्डा के दादा का हुआ निधन!

aneet padda grandfather death अनीत पड्डा के दादा का हुआ निधन

Aneet Padda Grandfather Death: सैयारा फिल्म की फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए फैंस के साथ यह जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में दादाजी के साथ बिताएं पलों का जिक्र किया। यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अनीत पड्डा का पोस्ट

एक्ट्रेस ने दादाजी के हाथ के साथ एक तस्वीर शेयर की। और उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि- 'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार। आप धीरे-धीरे दूर जा रहे थे, लेकिन आपने 'मक्खन' को नहीं भुलाया। जब यादें साथ नहीं दे रही थीं, तब भी आपने प्यार को थामे रखा। अब मैं दोनों को संभालकर रखूंगी, आपकी यादें और आपका प्यार। हमारे साथ बिताए हर पल को मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी। मैं एक अच्छी इंसान बनूंगी।'

'बहुत-बहुत प्यार करती हूं, दादू'- अनीत

'आपके मजाक याद रखूंगी और हर मौके पर उन्हें दोहराऊंगी। आपकी अच्छाई और आपकी रोशनी को हर अंधेरे में फैलाऊंगी। आपकी कहानियां दुनिया को सुनाऊंगी। आपका प्यार अपने दिल में रखूंगी, आपने मुझे सबसे सच्चा और बिना शर्त वाला प्यार सिखाया है। मैं आपको हमेशा अपने साथ लेकर चलूंगी। आज मैंने आसमान में सबसे चमकता तारा देखा और समझ गई कि आप वहीं हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं… बहुत-बहुत प्यार करती हूं, दादू। हमेशा, समय से भी आगे तक।’

अनीत पड्डा का वर्कफ्रंट

मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट की गई। यशराज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' (2025) में लीड रोल में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ अहान पांडे भी नजर आएं। 2024 में अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। साल 2022 की फिल्म 'सलाम वेंकी' में एक छोटी भूमिका के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

वहीं अनीत एक बार फिर डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म में अहान पांडे के साथ नजर आएंगी। साथ ही वो मैडॉक की फिल्म शक्ति शालिनी में भी काम कर रही हैं।

  Also Read- Pati Patni Aur Woh Do Teaser: आयुष्मान की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म का मजेदार टीजर रिलीज

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।