Asia Cup 2025 Ind vs Pak: भारत - पाकिस्तान भिड़ंत पक्की, सरकार ने दी मंजूरी...

asia-cup-2025-india-vs-pakistan-clash-approved

Asia Cup 2025 Ind vs Pak: भारत - पाकिस्तान भिड़ंत पक्की, सरकार ने दी मंजूरी...

asia cup 2025 ind vs pak भारत - पाकिस्तान भिड़ंत पक्की सरकार ने दी मंजूरी

Asia Cup 2025 Indian Team: एशिया कप टूर्नामेंट के लिए हुआ भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान! सरकार ने साफ कहा कि- मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलने पर रोक नहीं होगी, लेकिन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज अब भी नहीं खेली जाएगी।

सरकार का नया आदेश और स्पोर्ट्स पॉलिसी...

खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी के साथ लेटर साझा किया। इसमें बताया गया कि यह फैसला नई स्पोर्ट्स पॉलिसी 2025 के तहत लिया गया है। पॉलिसी गुरुवार को ही जारी की गई है, जिसमें इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में भारत की हिस्सेदार के लिए नियम तय किए गए हैं।

नई खेल नीति की मुख्य बातें...

1. मल्टीनेशनल इवेंट्स (भारत या विदेश में) में भारत इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के नियमों और खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखकर हिस्सा लेगा।। 2. भारतीय टीमें उन टूर्नामेंट्स (कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, वर्ल्ड कप, एशिया कप आदि) में खेलेंगी जिनमें पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल होंगे। 3. भारत को इंटरनेशनल इवेंट्स की मेजबानी के लिए पसंदीदा जगह बनाने हेतु खिलाड़ियों, अधिकारियों और तकनीकी स्टाफ के वीजा प्रोसेस को आसान किया जाएगा। 4. इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मल्टी-एंट्री वीजा (अधिकतम 5 साल तक) दिया जाएगा।

भारत - पाकिस्तान सीरीज पर अब भी रोक...

नीति में यह स्पष्ट किया गया है कि भारत पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी। भारत पाकिस्तानी टीमों को मल्टीनेशन टूर्नामेंट्स के लिए देश में आने से नहीं रोकेंगे, लेकिन यह साफ नहीं हुआ की भारत इन इंवेट्स में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएगा या नहीं। कुछ महिनों पहले फरवरी - मार्च से हुए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने के लिए मना किया था। इसके बाद भारत के सभी मैच दुबई में करवाए गए थे।

एशिया कप में टीम का हो चुका है ऐलान...

टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में सौंप दी गई हैं। वहीं स्टार प्लेयर शुभमन गिल को वाइस कैप्टन बनाया गया।

भारत करेगा मेजबानी…

एशिया कप की मेजबानी इस बार भारत करेगा, लेकिन पाकिस्तान के भारत में खेलने से इंकार करने के बाद टूर्नामेंट UAE में 9 सितंबर से आयोजित होगा। जिसमें पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। वहीं भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगा।

टीम सिलेक्शन की खास बातें…

गिल को बनाया गया उपकप्तान…

सिलेक्शन से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि शुभमन गिल की जगह पक्की नहीं है। हालांकि उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें उपकप्तान बनाया गया। IPL 2024 में उन्होंने 650 रन बनाए थे और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 754 रन जड़े थे।

बुमराह की वापसी…

जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी टी-20 मुकाबला 2024 टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था।

सिराज और सुंदर बाहर…

टीम में मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को जगह नहीं मिली। हालांकि यशस्वी जायसवाल और सुंदर रिजर्व प्लेयर के तौर पर शामिल किए गए हैं। श्रेयस अय्यर की उम्मीद के बावजूद उन्हें भी मौका नहीं मिला।

एशिया कप 2025 के लिए भारत की मुख्य टीम…

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।