World Cup से बांग्लादेश की विदाई, स्कॉटलैंड शामिल, पाकिस्तान की कप छोड़ने की धमकी

bangladesh-exits-world-cup-scotland-qualifies-pakistan-withdrawal-threat

World Cup से बांग्लादेश की विदाई, स्कॉटलैंड शामिल, पाकिस्तान की कप छोड़ने की धमकी

world cup से बांग्लादेश की विदाई स्कॉटलैंड शामिल पाकिस्तान की कप छोड़ने की धमकी

Bangladesh World Cup Exit: T20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की ऑफिशियली विदाई हो गई है। ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट मे जगह दी। दुबई में हुई बैठक में ICC के चेयरमैन जय शाह ने यह फैसला लिया। ICC ने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी की जानकारी दी। 

बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड शामिल

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 में जगह मिली। स्कॉटलैंड को ग्रुप C में शामिल किया, जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली जैसी टीमों से होगा। बता दे कि,  ICC ने बांग्लादेश को 24 घंटे की डेडलाइन दी थी। इसके बावजूद बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया, तो  ICC ने यह कदम उठाया। भारत में मैच कराने के ICC के फैसले के खिलाफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने डिस्प्यूट रिजोल्यूशन कमेटी यानी DRC में अपील दायर की थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। [caption id="attachment_130173" align="alignnone" width="539"]World Cup से बांग्लादेश की विदाई World Cup से बांग्लादेश की विदाई[/caption]

Bangladesh World Cup Exit: जानिए पूरा विवाद?

इस पूरे विवाद की शुरुआत IPL नीलामी के बाद हुई। जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा। इसका भारत में विरोध हुआ, क्योंकि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमला किया जा रहा था। इसके बाद BCCI ने रहमान को IPL से रिलीज कर दिया। इससे BCB भड़क गया और भारत में खेलने से इनकार कर दिया, कहा कि भारत में खेलना बांग्लादेश के खिलाड़ियों को खतरा है।  [caption id="attachment_130174" align="alignnone" width="539"]बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान[/caption]

पाकिस्तान हो सकता है बाहर

Bangladesh World Cup Exit: बांग्लादेश के बाहर निकल जाने पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने कहा, ICC ने बांग्लादेश के साथ गलत किया। हम अब सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, अगर उन्होंने मना कर दिया तो हम भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। यानी कि पाकिस्तान भी T20 वर्ल्ड कप से हट सकता है। [caption id="attachment_130175" align="alignnone" width="539"]पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी[/caption]

KKR टीम से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर को किया गया बाहर!

KKR release Mustafizur ipl 2026: बॉलीवुड के किंग खान की KKR टीम में बांग्लादेशी प्लेयर को शामिल किए जाने की वजह वो कई दिनों से विवादो में घिरे हुए हैं, कई लोग बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने की मांग कर रहें थे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि- ‘हाल के दिनों में जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए बोर्ड ने KKR को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया है। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।