CSK vs KKR के मोमेंट्स, आज RCB और LSG आमने सामने

csk-vs-kkr-highlights-rcb-vs-lsg-match-preview-ipl-2026

CSK vs KKR के मोमेंट्स, आज RCB और LSG आमने सामने

csk vs kkr के मोमेंट्स आज rcb और lsg आमने सामने

IPL 2026 RCB vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से मात दी। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की, लेकिन उनका बैट छूटा और बाद में कार्तिक त्यागी की गेंद पर वो बोल्ड हो गए। मैच में अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे के आसान कैच छूटे और दोनों को जीवनदान मिला। CSK के नूर अहमद ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख चेन्नई की ओर मोड़ दिया।

संजू सैमसन

KKR पर जुर्माना

CSK के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान कोलकाता की टीम तय वक्त में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई थी। IPL के नियमों के उल्लंघन के कारण BCCI ने कप्तान अजिंक्य रहाणे पर यह एक्शन लिया है। सीजन की पहली गलती होने के कारण कप्तान रहाणे पर केवल 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया। अगर टीम दोबारा ऐसी गलती करती है, तो जुर्माने की रकम बढ़ाई जाएगी और टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी मैच फीस का फाइन लग सकता है।

अजिंक्य रहाणे

No. 1 पर पहुंचने का मौका

आज IPL के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे किया जाएगा। RCB अपने होमग्राउंड पर LSG को एक भी बार नहीं हरा सकी। टीम इस सीजन 4 में से 3 मैच जीतकर 3 नंबर पर है, अगर आज मैच जीती तो पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। दूसरी ओर लखनऊ को 4 में से 2 में जीत मिली है।

rcb vs lsg

IPL 2026 RCB vs LSG: पॉसिबल Playing 12

RCB: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम/मंगेश यादव, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

LSG: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।