Punit With Deepika Photo Viral: प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका पादुकोण कर रही फिल्म...

deepika-shoots-with-director-punit-after-announcing-second-pregnancy

Punit With Deepika Photo Viral: प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका पादुकोण कर रही फिल्म की शूटिंग, डायरेक्टर ने की तारीफ...

punit with deepika photo viral प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका पादुकोण कर रही फिल्म की शूटिंग डायरेक्टर ने की तारीफ

Punit With Deepika Photo Viral: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस दौरान भी वो फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस काम से ब्रेक नहीं ले रहीं। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने दीपिका के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की। बता दें कि, पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम से ब्रेक नहीं लिया था, उस समय वो फिल्म 'काल्कि 2898 AD' की शूटिंग की थी।

डायरेक्टर पुनीत ने शेयर की तस्वीर

डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने दीपिका पादुकोण के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा कि, “यह शूट? 10/10। कोई कमी नहीं! दीपिका पादुकोण आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आप इतनी मिलनसार, दयालु और अद्भुत हैं... मैं आपका आभारी हूं! मैं आपका एहसानमंद हूं।” इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने सफेद रंग का टॉप पहन रखा है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही है। साथ ही डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसे देखकर लग रहा है कि, शूटिंग 6 दिन से चल रही है।

यूजर्स ने कुछ इस तरह रिएक्शन दिए

दीपिका के साथ डायरेक्टर की तस्वीरें देख यूजर्स कुछ इस प्रकार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- 'मिसेज धुरंधर तो ग्लो कर रही हैं। बहुत ही खूबसूरत।' दूसरे यूजर ने लिखा कि- 'दीपिका सच में बहुत खूबसूरत हैं।', तीसरे यूजर ने लिखा कि- 'यकीन नहीं हो रहा, इतनी जल्दी दूसरी गुड न्यूज। रणवीर-दीपिका के लिए बेहद खुश हूं।'

दूसरी प्रेग्नेंसी की की थी अनाउंसमेंट

दीपिका और रणवीर सिंह ने अपने जॉइंट्स अकाउंट से बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की, जिसमें बेटी ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट नजर आ रहा है। लेकिन दुआ का चेहरा पूरा नहीं दिख रहा। दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर लोग कपल को बधाईयां दे रहें है।

Deepika Second Pregnancy Announcment: रणवीर और दीपिका की प्रेम कहानी, शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी की शुरुआत अगस्त 2012 में हुई, जब दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, इस स्टार कपल ने अक्टूबर 2018 में अपनी शादी का ऐलान किया और नवंबर 2018 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में ट्रेडिशनल अंदाज में शादी रचाई। रणवीर और दीपिका की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है। उनकी शादी को लेकर फैन्स और मीडिया में जबरदस्त उत्साह था। 8 सितंबर 2024 को यह जोड़ी माता-पिता बनी, जब दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने “दुआ” रखा।    

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।