FIFA Club World Cup 2025: चेल्सी ने PSG को 3-0 से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया!

fifa-club-world-cup-2025-chelsea-wins-title-psg-defeated

FIFA Club World Cup 2025: चेल्सी ने PSG को 3-0 से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया!

fifa club world cup 2025 चेल्सी ने psg को 3-0 से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया

Ind vs Eng U-19 Match: भारत U-19 ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोके 450 रन, आयुष ने जड़ा शतक… चेल्सी ने इससे पहले 2021 में पहली बार FIFA क्लब वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इस बार का टूर्नामेंट खास रहा क्योंकि पहली बार 32 टीमों के साथ यह मुकाबला नए फॉर्मेट में खेला गया। टूर्नामेंट की शुरुआत 14 जून से हुई थी।

कोल पाल्मर का शानदार प्रदर्शन...

मैच के हीरो रहे चेल्सी के युवा स्टार कोल पाल्मर, उन्होंने 22वें और 30वें मिनट में 2 शानदार गोल दागे और PSG की डिफेंस को पूरी तरह तोड़ दिया। पहले हाफ के आखिरी समय में चेल्सी के जोआओ पेड्रो ने 43वें मिनट में तीसरा गोल करके PSG की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया।

पाल्मर को मिला गोल्डन बॉल...

अपने दमदार प्रदर्शन के लिए कोल पाल्मर को गोल्डन बॉल अवॉर्ड से नवाजा गया, जो कि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है। पाल्मर ने टूर्नामेंट में कुल तीन गोल और दो असिस्ट किए। वहीं चेल्सी के गोलकीपर रॉबर्ट सांचेज को गोल्डन ग्लव अवॉर्ड मिला, जो कि बेस्ट गोलकीपर को दिया जाता है।

दुनिया की बेस्ट टीम तय करने का मंच...

FIFA क्लब वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। यह टूर्नामेंट हर साल FIFA द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया की बेहतरीन क्लब टीम का चुनाव करना होता है। इस बार का फॉर्मेट बेहद खास रहा क्योंकि पहली बार 32 इंटरनेशनल क्लब टीमें मैदान में उतरीं।

PSG ने भले ट्रेबल जीता, लेकिन चेल्सी के आगे फीके पड़े..

पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) इस सीजन शानदार फॉर्म में थी। टीम ने लीग 1, फ्रेंच कप और UEFA चैंपियंस लीग जीतकर "ट्रेबल" अपने नाम किया — जो किसी भी फ्रेंच क्लब के लिए ऐतिहासिक था। लेकिन चेल्सी के खिलाफ फाइनल में PSG की रणनीति कमजोर नजर आई और पूरी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।