हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर सेस को लेकर सियासत गरमाई, CM सुक्खू बोले, “अभी नहीं बढ़ा कोई टैक्स”

himachal-politics-tensions-flare-in-assembly-over-petrol-diesel-cess

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर सेस को लेकर सियासत गरमाई, CM सुक्खू बोले, “अभी नहीं बढ़ा कोई टैक्स”

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर सेस को लेकर सियासत गरमाई cm सुक्खू बोले “अभी नहीं बढ़ा कोई टैक्स”

Himachal politics: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पेट्रोल-डीजल पर प्रस्तावित सेस और एंट्री टैक्स को लेकर बुधवार को सियासी घमासान तेज हो गया। विपक्ष के तीखे हमलों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ कर दिया कि फिलहाल कोई नया टैक्स लागू नहीं किया गया है और मामले पर अभी अंतिम फैसला बाकी है।

विधानसभा में गरमाया टैक्स का मुद्दा

बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान एंट्री टैक्स और पेट्रोल-डीजल पर सेस का मुद्दा जोर-शोर से उठा। बीजेपी विधायक राकेश जम्वाल और सुखराम चौधरी के साथ कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर लगाए गए टैक्स को लेकर सवाल खड़े किए। इन सवालों पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष जितना हल्ला मचा रहा है, उतना टैक्स बढ़ाया ही नहीं गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह टैक्स केवल व्यावसायिक वाहनों पर लागू है।

[caption id="attachment_133581" align="alignnone" width="1200"]हिमाचल CM सुक्खू हिमाचल CM सुक्खू[/caption]

सुक्खू ने किया राजस्व में बढ़ोतरी का दावा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि टोल टैक्स की नीलामी प्रक्रिया से राज्य के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहले जहां 185 करोड़ रुपये की आय होती थी, अब यह बढ़कर 228 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो सरकार के लिए सकारात्मक संकेत है।

कैबिनेट में होगा नयी दरों पर पुनर्विचार

सीएम सुक्खू ने यह भी स्पष्ट किया कि एंट्री और टोल टैक्स की व्यवस्था कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले 30 वर्षों से लागू है। उन्होंने कहा कि नई दरें अभी लागू नहीं की गई हैं और आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर पुनर्विचार किया जाएगा।

पंजाब के विरोध पर सरकार का रुख

बताते चलें कि हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स बढ़ाने के फैसले पर पंजाब सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उनकी पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं से इस मुद्दे पर बातचीत हो चुकी है और समाधान निकालने की कोशिश जारी है।

पेट्रोल-डीजल सेस पर दी सफाई

अनाथ बच्चों और विधवा महिलाओं के कल्याण के लिए पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये तक सेस लगाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ अधिकतम सीमा तय करने वाला प्रावधान है। अभी किसी भी प्रकार की वृद्धि लागू नहीं की गई है। अंत में उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो मामूली बढ़ोतरी कर सकती है या बिल्कुल भी नहीं बढ़ाएगी। यह विधेयक फिलहाल राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।