चुनाव से पहले I-PAC के डायरेक्टर गिरफ्तार, TMC ने BJP पर लगाए आरोप

i-pac-director-arrested-vinesh-chandel-tmc-bjp-bengal-elections

चुनाव से पहले I-PAC के डायरेक्टर गिरफ्तार, TMC ने BJP पर लगाए आरोप

चुनाव से पहले i-pac के डायरेक्टर गिरफ्तार tmc ने bjp पर लगाए आरोप

 I-PAC Director Arrested: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से 10 दिन पहले ED ने I-PAC के डायरेक्टर और को-फाउंडर विनेश चंदेल को गिरफ्तार किया है। चंदेल को कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोमवार शाम दिल्ली में पकड़ा गया।

 I-PAC के डायरेक्टर गिरफ्तार

चंदेल को किया गिरफ्तार 

ED की कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति बनाती है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव से 10 दिन पहले हुई यह कार्रवाई निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठाती है। 

 I-PAC Director Arrested: कार्रवाई से डर

उनका आरोप है कि चुनाव आयोग और ED, NIA, CBI जैसी एजेंसियों की चुनाव जैसे संवेदनशील वक्त पर कार्रवाई से डर का माहौल बनता है, निष्पक्षता का नहीं। अभिषेक बनर्जी ने कहा- अमित शाह और BJP, ज्ञानेश कुमार और अपनी हर एजेंसी के साथ बंगाल आएं। बंगाल न डरेगा, न चुप रहेगा और न ही झुकेगा। यहां दबाव का जवाब विरोध से दिया जाता है।

[caption id="attachment_147035" align="alignnone" width="1327"]TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी[/caption]

नायर के ठिकानों पर छापे

जांच एजेंसी ने दिल्ली में विनेश चंदेल के ठिकानों के अलावा बेंगलुरु में I-PAC के दूसरे को-फाउंडर और डायरेक्टर ऋषि राज सिंह, मुंबई में AAP के पूर्व कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर के ठिकानों पर भी छापे मारे गए थे। चंदेल I-PAC के प्रमुख चेहरों में से एक हैं और इस राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म के संस्थापकों में शामिल हैं। बता दे, उन्होंने प्रशांत किशोर, प्रतीक जैन और ऋषिराज सिंह के साथ मिलकर इस कंपनी की नींव रखी थी।

क्या है पूरा मामला?

8 जनवरी को ED की टीम ने प्रतीक जैन के कोलकाता के गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित ऑफिस पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं। कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई, लेकिन करीब 11:30 बजे के बाद मामला बढ़ गया। कोलकाता पुलिस कमिश्नर, प्रतीक के आवास पर पहुंचे। कुछ वक्त बाद सीएम ममता बनर्जी खुद लाउडन स्ट्रीट स्थित उनके घर पहुंच गईं।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।