Ind vs Eng U-19 2025: सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने पलट दी बाजी, इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया...

india-vs-england-u19-2025-suryavanshi-86-run-win

Ind vs Eng U-19 2025: सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने पलट दी बाजी, इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया...

ind vs eng u-19 2025 सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने पलट दी बाजी इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल शतक लगाकर नबाद, भारत के पहले दिन का स्कोर 310/5

बारिश की वजह से घटाए गए ओवर...

मैच की शुरुआत में बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 40-40 कर दी गई, जिसमें टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट गवाकर 268 रन बनाए।

इंग्लैंड की शुरुआत रही शानदार फिर भी मिली हार...

इंग्लैंड की पारी की शुरुआत अच्छी रही, ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। हालांकि, अच्छी शुरुआत के बावजूद इंग्लैंड टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा नही किया। थॉमस रियू ने सबसे ज्यादा नाबाद 76 रन बनाए, उन्होंने अपनी 44 गेंदों की पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, बेन डॉकिन्स ने 62 और इसहाक मोहम्मद ने 41 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। पारी के अंत में रियू और राल्फी अल्बर्ट (21) के बीच हुई 60 रन की साझेदारी ने स्कोर को 268 तक पहुंचाया।

सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी...

269 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ओपनिंग में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था, उन्होंने महज 31 गेंदों में 86 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उनकी पारी की बदौलत भारत ने केवल 8 ओवर में 111 रन पर 2 विकेट के नुकसान पर मजबूत स्थिति बना ली थी।

चौहान-अंब्रीश की मैच विनिंग साझेदारी...

सूर्यवंशी के आउट होते ही भारत की पारी थोड़ी लड़खड़ाई और अगले कुछ ओवरों में तीन विकेट गिर गए। विहान मल्होत्रा ने 34 गेंदों में 46 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। हालांकि, एक समय स्कोर रफ्तार पकड़ने के बाद 6 ओवर में सिर्फ 30 रन ही जुड़ पाए और भारत मुश्किल में दिखा। लेकिन फिर कनिष्क चौहान (43*) और आरएस अंब्रीश (31*) ने संयम से खेलते हुए नाबाद 75 रनों की साझेदारी की और भारत को 33 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत दिला दी। आपको बता दें कि, कनिष्क चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए। साथ ही नमन पुष्पक, विहान मल्होत्रा और दीपेश देवेंद्रन ने 1-1 विकेट लिए।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।