IPL 2025 Ticket Scam: SRH ने की BCCI से शिकायत, टिकट घोटाले में HCA अध्यक्ष जगनमोहन राव गिरफ्तार!

ipl-2025-ticket-scam-srh-free-passes-hca-president-arrest

IPL 2025 Ticket Scam: SRH ने की BCCI से शिकायत, टिकट घोटाले में HCA अध्यक्ष जगनमोहन राव गिरफ्तार!

ipl 2025 ticket scam srh ने की bcci से शिकायत टिकट घोटाले में hca अध्यक्ष जगनमोहन राव गिरफ्तार

IPL 2025 Ticket Scam: IPL 2025 के टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए तेलंगाना की क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष ए. जगनमोहन राव को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष सी. श्रीनिवास राव, CEO सुनील कांते, महासचिव राजेंद्र यादव और राव की पत्नी जी. कविता को भी हिरासत में लिया गया है। Read More: FIFA Club WC 2025 Final: चेल्सी से टकराएगी PSG, रियल मैड्रिड को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची टीम! इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) फ्रेंचाइजी से IPL टिकट को लेकर ब्लैकमेलिंग की रणनीति अपनाई।

BCCI के नियम क्या कहते हैं?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नियमों के मुताबिक, किसी भी स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को स्टेडियम की कुल सीटों की 10% टिकटें फ्री पास के रूप में दी जाती हैं। SRH के मामले में यह संख्या 3,900 फ्री टिकट बनती है।

क्या है पूरा मामला?

9 जून 2025 को तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) के महासचिव धर्म गुरव रेड्डी ने आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि HCA ने IPL 2025 के दौरान SRH को फ्री पास से ज्यादा टिकट देने का दबाव बनाया। SRH ने इसे लेकर BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल को खत लिखा। SRH ने साफ कहा था कि यदि ब्लैकमेलिंग बंद नहीं हुई तो वे अपने होम मैच किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट कर सकते हैं।

धारा 465, 468, 471, 403, 409, 420 के तहत केस दर्ज...

HCA अध्यक्ष राव पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए चुनाव लड़ने और धोखाधड़ी के आरोप हैं। उनके खिलाफ IPC की धारा 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी), 471 (नकली दस्तावेज का इस्तेमाल), 403 (अवैध संपत्ति), 409 (विश्वास का उल्लंघन) और 420 (धोखाधड़ी) में केस दर्ज किया गया है।

SRH का आरोप: कॉरपोरेट बॉक्स ब्लॉक कर मांगे टिकट...

SRH ने शिकायत में यह भी कहा कि 27 मार्च को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच के दिन HCA अध्यक्ष ने एक कॉरपोरेट बॉक्स लॉक कर दिया और 20 अतिरिक्त टिकट की मांग की, जो समझौते का उल्लंघन था।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिए थे जांच के आदेश...

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने SRH की शिकायत पर जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि खेल भावना और पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जा सकता।

HCA का सफाई और समाधान की कोशिश...

तनाव कम करने के लिए HCA के सचिव आर. देवराज और SRH टीम मैनेजर के बीच बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि HCA को केवल 3,900 फ्री पास ही मिलेंगे। SRH और HCA ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे आगे से प्रोफेशनल अंदाज में काम करेंगे।

SRH का सख्त रुख: "अब और बर्दाश्त नहीं"

SRH के एक वरिष्ठ अधिकारी ने BCCI को लिखे पत्र में कहा था – “HCA की लगातार ब्लैकमेलिंग अब बर्दाश्त के बाहर है। हम चाहते हैं कि BCCI तत्काल कार्रवाई करे।”

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।