Ireland vs West Indies: आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 124 रन से हराकर रचा इतिहास!

ireland-vs-west-indies-124-run-victory

Ireland vs West Indies: आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 124 रन से हराकर रचा इतिहास!

ireland vs west indies आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 124 रन से हराकर रचा इतिहास

Ireland vs West Indies: डबलिन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 124 रन से हराया। टीम से एंडी बालबर्नी की शानदार शतकीय पारी और बैरी मैकार्थी की घातक गेंदबाजी की बदौलत आयरलैंड को यह शानदार जीत मिली। यह जीत फुल मेंबर टीम के खिलाफ रनों के लिहाज से आयरलैंड की सबसे बड़ी जीत रही, और कुल मिलाकर उनकी चौथी सबसे बड़ी जीत है। Read More: IPL 2025 Playoff Teams: प्लेऑफ में पहुंची 4 टीमें, जानिए डेट और वेन्यू… आपको बता दें कि, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और आयरलैंड पहले बैटिंग करने उतरी उसने 6 विकेट खोकर 303 रन बनाए वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम ने 34.1 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई साथ ही टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

बालबर्नी की शानदार सेंचुरी, आयरलैंड का स्कोर 300 के पार...

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरिश टीम ने 6 विकेट पर 303 रन बनाए। एंडी बलबर्नी ने 138 गेंदों पर 112 रन की पारी खेली। उन्होंने शुरुआत में धीमे खेलते हुए 88 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर तेजी से अगले 50 रन 43 गेंदों में बनाकर शतक जमाया। पॉल स्टर्लिंग (54 रन) और बलबर्नी के बीच 109 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। स्टर्लिंग ने इसी दौरान 10,000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए। हैरी टेक्टर ने 51 गेंदों पर 56 रन, और लोर्कन टकर ने 18 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को 300 पार पहुंचाया।

मैकार्थी का कहर, वेस्टइंडीज की कमजोर शुरुआत..

वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर में ही इविन लुईस रन आउट हो गए। कार्टी, ब्रेंडन किंग और आमिर  को मैकार्थी ने आउट किया। कप्तान शे होप भी केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए। नतीजा यह रहा कि वेस्टइंडीज के 4 विकेट सिर्फ 29 रन पर गिर गए। आयरलैंड टीम से बैरी मैकार्थी ने नई गेंद से 3 विकेट झटके।

चेस और मैथ्यू फोर्ड की कोशिश नाकाम...

रोस्टन चेस ने 55 रन बनाए और कुछ हद तक पारी को संभाला। जस्टिन ग्रेव्स ने 35 रन बनाए, जबकि मैथ्यू फोर्ड ने एक छोर पर टिकने की कोशिश की। लेकिन लगातार गिरते विकेटों की वजह से टीम 34.1 ओवर में ही 179 रन पर ऑलआउट हो गई।

मैकार्थी की घातक गेंदबाजी..

बैरी मैकार्थी ने 7.1 ओवर में सिर्फ 32 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी विकेट मैथ्यू फोर्ड का लेकर वेस्टइंडीज की पारी समेट दी। उनकी गेंदबाजी ने पूरी कैरेबियाई बल्लेबाजी को झकझोर कर रख दिया।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।