मंदसौर में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मारा, टुकड़े कर खेत में गाड़ा

mandsaur-woman-kills-husband-lover-body-buried-field

मंदसौर में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मारा, टुकड़े कर खेत में गाड़ा

मंदसौर में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मारा टुकड़े कर खेत में गाड़ा

Mandsaur husband murder: मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दूधाखेड़ी में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या इतनी क्रूर थी कि कातिलों ने पहले पति को मारा, फिर शव के टुकड़े किए, उसे जलाया और बचे हुए हिस्सों को खेत में गाड़ दिया।

[caption id="attachment_147063" align="alignnone" width="1287"]धनराज नाथ, मृतक धनराज नाथ, मृतक[/caption]

अफेयर को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान धनराज नाथ (39) के रूप में हुई है, जो दुधाखेड़ी का रहने वाला था। आरोपी पत्नी का नाम धापू बाई है। वहीं मुख्य आरोपी का नाम पंकज चौधरी है। धापू और पंकज ने मिलकर मर्डर किया है। दोनों के बीच अफेयर चल रहा था, जिसकी जानकारी धनराज को लग गई। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। इसके बाद दोनों ने मिलकर धनराज की हत्या की साजिश रची और 10 अप्रैल की रात घटना को अंजाम दिया। 

[caption id="attachment_147064" align="alignnone" width="1330"]आरोपी प्रेमी-प्रेमिका आरोपी प्रेमी-प्रेमिका[/caption]

Mandsaur husband murder: पूरा मामला

कहानी यहीं खत्न नहीं हुई। अगले दिन पंकज ने खेत में काम के बहाने JCB  बुलवाई और गड्ढा खुदवाया। पहले शव जलाने की कोशिश की, लेकिन शव पूरी तरह नहीं जला। इसके बाद टुकड़े कर गड्ढे में डालकर उन्हें मिट्टी से ढक दिया। मृतक की बेटी ने बताया- शनिवार को पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धापू बाई और आरोपी पंकज पर शक जताया था। पापा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे घर से निकले थे। मास्टरमाइंड पंकज की गाड़ी से किसी कार्यक्रम में गए थे। इसके बाद उनकी कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस ने पंकज चौधरी और धापू बाई को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर गड्ढे से शव के टुकड़े बरामद किए। मौके से 2 तलवार और 1 सब्बल भी जब्त किया गया। प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।