Raipur syndicate betting case: रायपुर का इन्फ्लुएंसर सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड

raipur-influencer-in-online-betting-syndicate-case

Raipur syndicate betting case: रायपुर का इन्फ्लुएंसर सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड

raipur syndicate betting case रायपुर का इन्फ्लुएंसर सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड

Raipur syndicate betting case: रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसने ‘3 STUMPS’ नाम की वेबसाइट बनाकर आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलवाने का संगठित नेटवर्क तैयार किया था। 13 अप्रैल को गंज थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद से वह फरार है और आशंका जताई जा रही है कि वह विदेश से इस पूरे सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहा है।

Read More :- नासिक IT कंपनी विवाद पर बजरंग दल का हल्लाबोल, जमकर की नारेबाजी

Raipur syndicate betting case: पुणे, मुंबई और गोवा तक फैला नेटवर्क

जांच एजेंसियों के अनुसार यह सट्टा सिंडिकेट कई शहरों में फैला हुआ था। रायपुर के अलावा मुंबई, पुणे और गोवा में उसके रिश्तेदार और करीबी पैनल ऑपरेट कर रहे थे। हर व्यक्ति की अलग भूमिका तय थी कोई यूजर्स जोड़ता था, तो कोई दांव और लेन-देन संभालता था। पुलिस ने हाल ही में इस नेटवर्क से जुड़े 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अब मुख्य आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

म्यूल खातों से ट्रांजैक्शन, सोशल मीडिया से फैलाया जाल

पुलिस के मुताबिक, इस सिंडिकेट में पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल खातों का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे ट्रांजैक्शन को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था। इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को जोड़कर इस अवैध कारोबार का विस्तार किया गया.. बाबू खेमानी पहले भी पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुका है, जिससे यह साफ है कि वह लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों से जुड़ा रहा है। 

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस और अन्य एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Read More:- चारधाम यात्रा 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कपाट खुलने की तारीख और पूरी प्रक्रिया

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।