Rawatpura Sarkar CBI investigation: रावतपुरा सरकार पर CBI का शिकंजा,मेडिकल कॉलेज...

rawatpura-sarkar-cbi-investigation-medical-college-bribery

Rawatpura Sarkar CBI investigation: रावतपुरा सरकार पर CBI का शिकंजा,मेडिकल कॉलेज को घूस देकर मान्यता दिलाने का मामला

rawatpura sarkar cbi investigation रावतपुरा सरकार पर cbi का शिकंजामेडिकल कॉलेज को घूस देकर मान्यता दिलाने का मामला

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

Rawatpura Sarkar CBI investigation: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को अवैध रूप से मान्यता दिलाने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में कॉलेज के चेयरमैन रविशंकर महाराज, जिन्हें रावतपुरा सरकार के नाम से जाना जाता है, को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

सात राज्यों में फैला घोटाला

सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि यह रिश्वतखोरी का नेटवर्क केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं था, बल्कि मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित सात राज्यों में सक्रिय था। इस मामले में कुल 36 डॉक्टरों और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जो मेडिकल कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया में शामिल थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसर ने ली रिश्वत

जांच में सामने आया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने 75 लाख रुपये की रिश्वत लेकर राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक हनुमान मंदिर का निर्माण कराया। इसके अलावा नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) की निरीक्षण टीम के प्रमुख डॉक्टर दो मंजप्पा को सीधे पैसे ऑफर किए गए थे, जिन्होंने आगे डॉक्टर सतीश को इस काम का जिम्मा सौंपा।

फर्जी फैकल्टी और बायोमेट्रिक में गड़बड़ी

यह मामला मेडिकल कॉलेजों की निरीक्षण प्रक्रिया,फर्जी फैकल्टी की नियुक्ति और बायोमेट्रिक रिकॉर्ड में हेरफेर से जुड़ा है। कॉलेजों को मान्यता दिलाने के लिए झूठे दस्तावेज और फर्जी उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे छात्रों की शिक्षा और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठते हैं।

गिरफ्तारी और पूछताछ जारी

Rawatpura Sarkar CBI investigation: सीबीआई ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे रायपुर स्थित सीबीआई कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। इन सभी से 7 जुलाई तक गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि इस व्यापक घोटाले में और कौन-कौन शामिल है, इसका पता लगाया जा सके।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।