RCB vs MI: विराट-सॉल्ट की फिफ्टी, पाटिदार की धुंआधार पारी

rcb-vs-mi-kohli-salt-fifty-patidar-highlights

RCB vs MI: विराट-सॉल्ट की फिफ्टी, पाटिदार की धुंआधार पारी

rcb vs mi विराट-सॉल्ट की फिफ्टी पाटिदार की धुंआधार पारी

RCB vs MI match: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL का 20वां मैच खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने सामने है। MI ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। फिल शॉल्ट ने 78 रन बनाए। विराट कोहली ने 37 गेदों में 50 रन बनाए। 

mi vs rcb

शॉल्ट की फिफ्टी

RCB की तरफ से विराट कोहली और फिल सॉल्ट ओपनिंग करने उतरे। तीसरे ओवर में फिल सॉल्ट को चोट लगी। विराट और सॉल्ट ने धुंआधार बल्लेबाजी की। 8वें ओवर में सॉल्ट ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 25 गेंद पर अर्धशतक लगाया। 11वें ओवर में बेंगलुरु को पहला झटका लगा। शार्दुल ठाकुर ने फिल शॉल्ट को हार्दिक के हाथों कैच करवाया। फिल ने 36 बॉल पर 78 रनों की पारी खेली। 

फिल सॉल्ट

कोहली-पाटिदार की फिफ्टी

इसके बाद मैदान में कप्तान रजत पाटिदार उतरे और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। विराट ने 65वां IPL अर्धशतक लगाया। 35 गेंदों में 50 रन ठोके। फिर वो आउट हो गए। हार्दिक की गेंद पर सूर्य कुमार यादव के हाथों कैच पकड़ा। कप्तान रजत पाटिदार ने 17 गेंदों पर 50 रन ठोके। 16वें ओवर में RCB को दूसरा झटका लगा। पाटिदार 20 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हो गए। इसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल है। 

कोहली-पाटिदार

आशा भोसले को श्रद्धांजलि 

मैच शुरू होने से पहले आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को उनका निधन हो गया। कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी याद में सभी प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान में खेलने उतरे। मैदान में सिंगर आशा भोसले के गाने भी बजाए गए।

सैंटनर को मौका

MI में मिचेल सैंटनर और मयंक मारकंडे को मौका मिला। RCB में जोश हेजलवुड की जगह जैकब डफी प्लेइंग-11 में शामिल हुए।

RCB vs MI match: Playing 11

RCB: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट: जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, रसिक डार, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव।

MI: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दूल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट: शेरफन रदरफोर्ड, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, रघु शर्मा, राज बावा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।