सूर्या की 22वीं फिफ्टी, इशान की विस्फोटक पारी, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

suryakumar-yadav-22nd-fifty-ishan-kishan-explosive-innings-india-2-0-series-lead

सूर्या की 22वीं फिफ्टी, इशान की विस्फोटक पारी, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

सूर्या की 22वीं फिफ्टी इशान की विस्फोटक पारी भारत सीरीज में 2-0 से आगे

IND vs NZ Ishan Surya: रायपुर में भारत ने न्यूजीलैंड 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से कमाल की बैटिंग देखने को मिली। ऑपनिंग करते हुए डेवॉन कॉनवे (19) और टिम साइफर्ट (24) ने मिलकर तेजी से रन जुटाए। दोनों खिलाड़ियों ने 3 ओवर में 43 रन बनाए। 

न्यूजीलैंड की पारी

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रचिन रवींद्र ने शानदार पारी खेली। रचिन ने  26 गेंद में 2 चौकों और 4 छक्कों से 44 रन बनाए। लेकिन कुलदीप यादव की गेंद पर अर्शदीप ने उनका कैच लिया। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स (19), डेरिल मिचेल (18) और मार्क चेपमैन (10) सस्ते में आउट हो गए। लेकिन आखिरी ओवर्स में सैंटनर ने 6 चौके व 1 छक्के से 47 रन बनाते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। 

IND vs NZ Ishan Surya: इंडिया की शुरूआत खराब

टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब थी। टीम के ओपनर संजू सेमसन 6 रन और अभिषेक शर्मा 0 रन पर आउट हो गए। इंडिया ने पहले ओवर में ही 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद ईशान किशन मैदान में उतरे तो उन्होंने दिखा दिया कि उनका बल्ला चलता है तो सब देखते रह जाते है। 

किशन की विस्फोटक पारी

काफी समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले किशन ने अर्धशतक जमाया। उनकी पारी में 11 चौके व 4 छक्के शामिल रहे। यह किशन का टी20 इंटरनेशनल में 7वां अर्धशतक था। 32 गेंदों में 76 रन की पारी खेलकर ईशान ने साबित कर दिया कि वे T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। [caption id="attachment_130082" align="alignnone" width="611"]किशन का टी20 इंटरनेशनल में 7वां अर्धशतक किशन का टी20 इंटरनेशनल में 7वां अर्धशतक[/caption]

IND vs NZ Ishan Surya: सूर्या की 22वीं फिफ्टी

इस मैच कप्तान सूर्य कुमार ने नाबाद 82 रन की पारी खेली। सूर्या ने नंबर 4 पर आकर यह रन बनाए। उन्होंने 23 गेंद में T20 इंटरनेशनल करियर का 22वां 50 पूरा किया। यह भारतीय T20 कप्तान का 23 पारियों के बाद पहला अर्धशतक था। सूर्या और इशान के बीच तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हुई। इशान ने भी विध्वंसक खेल दिखाया। सूर्या ने 23 गेंद में अर्धशतक लगाया।  सूर्या की 22वीं फिफ्टी

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।