Tehri Accident News: सरिया से भरे खड़े ट्रक से टकराई कार, 1 की मौत, कई घायल...

tehri-accident-car-truck-collision-shrinagar

Tehri Accident News: सरिया से भरे खड़े ट्रक से टकराई कार, 1 की मौत, कई घायल...

tehri accident news सरिया से भरे खड़े ट्रक से टकराई कार 1 की मौत कई घायल

Tehri Accident News: टिहरी गढ़वाल में 21 अप्रैल की सुबह एक हादसा हो गया। एक कार सरिए से लदे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं ड्राइवर सहित 7 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहें है। हादसे के बाद कार सवार ट्रक के अंदर ही फंस गए। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कार को काटा गया।

मृतका की पहचान

धूमा देवी के रुप में मृतका की पहचान की गई। वो ग्राम-सभा निष्णी, पोस्ट ऑफिस कीर्तिनगर, जिला पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थी। इन दिनों वो दिल्ली में रहती थी। साथ ही घायलो की पहचान चन्दन सिंह, शकुंतला देवी, सारदा, मीना देवी, उर्मिला देवी, प्रीति देवी, गोविन्द सिंह सभी गढ़वाल के रहने वाले हैं।

शादी में जा रहें थे कार सवार

कार में 8 लोग सवार थे, जिसमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। सभी शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन जैसे ही कार ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर व्यासी-कोडियाला क्षेत्र के पास पहुंची, तो कारअनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया और यह हादसा हो गया।

पुलिस को दी घटना की सूचना

व्यासी चौकी से सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में SDRF की टीम घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू किया। SDRF टीम ने हाइड्रोलिक कटर और RR Saw (विशेष आरी) की मदद से कार के दरवाजों और बॉडी को काटकर शव को बाहर निकाला। सभी घायलो को एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश AIIMS अस्पताल भेजा गया। SDRF ने शव को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल वाहनों को जब्त कर आगे की जांच कर रही है।

ड्राइवर की आंख लगने से हुआ हादसा

जांच में सामने आया कि- ड्राइवर गोविंद सिंह की अचानक झपकी लग गई जिसकी वजह से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, हादसा कितना भयंकर था।

Also Read- Haldwani Child Accident: तेज रफ्तार बस ने 5 साल की बच्ची को कुचला!

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।