अमेरिकाः ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान समेत 23 देशों को ड्रग तस्कर घोषित किया

trump-drug-trafficking-23-countries-including-india-pakistan

अमेरिकाः ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान समेत 23 देशों को ड्रग तस्कर घोषित किया

अमेरिकाः ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान समेत 23 देशों को ड्रग तस्कर घोषित किया

 चीन को फेंटेनाइल का मुख्य स्रोत बताया

trump india trade deal indonesia tariff 2025

फेंटेनाइल संकट पर चिंता व्यक्त की

trump on drug trafficking: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को अमेरिकी संसद में पेश की गई 'प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन रिपोर्ट' में 23 देशों को ड्रग तस्करी और अवैध ड्रग्स उत्पादन करने वाले देशों की सूची में शामिल किया। इन देशों में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, कोलंबिया, बोलिविया और वेनेजुएला जैसे देश शामिल हैं।

ट्रम्प ने इस रिपोर्ट में कहा कि....

इन देशों में अवैध ड्रग्स उत्पादन और तस्करी अमेरिका और उसके नागरिकों के लिए गंभीर खतरे पैदा कर रहे हैं। ट्रम्प ने विशेष रूप से फेंटेनाइल जैसे खतरनाक ड्रग्स का जिक्र किया, जो अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं।

फेंटेनाइल: अमेरिका में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट

ट्रम्प ने कहा कि...

ड्रग तस्करी, खासकर फेंटेनाइल जैसी घातक दवाइयाँ, अमेरिका में पब्लिक हेल्थ संकट का कारण बन रही हैं। यह ड्रग्स 18 से 44 साल के अमेरिकियों की मौतों की प्रमुख वजह बन चुकी है। ट्रम्प ने इसे अमेरिका के लिए एक 'नेशनल इमरजेंसी' के रूप में वर्णित किया।

चीन को फेंटेनाइल का सबसे बड़ा स्रोत बताया

ट्रम्प ने चीन को फेंटेनाइल और अन्य खतरनाक ड्रग्स बनाने के रसायनों का सबसे बड़ा स्रोत करार दिया। उन्होंने चीन से इन रसायनों की तस्करी रोकने और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया। ट्रम्प ने यह भी कहा कि चीन अन्य नशीले पदार्थों, जैसे मेथामफेटामाइन, के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रहा है।

अफगानिस्तान पर गंभीर आरोप

अफगानिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्रम्प ने कहा कि तालिबान ने अवैध ड्रग्स पर प्रतिबंध लगाने का दावा किया था, लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान में ड्रग्स का उत्पादन और तस्करी जारी है। उन्होंने कहा कि इस ड्रग्स व्यापार से अंतरराष्ट्रीय अपराधी गुटों को वित्तीय सहायता मिल रही है, और तालिबान के कुछ सदस्य इस व्यापार से लाभ उठा रहे हैं।

वेनेजुएला के ड्रग तस्करों पर अमेरिकी कार्रवाई

अमेरिकी सेना ने हाल ही में वेनेजुएला के ड्रग तस्करों की एक बोट पर हमला किया, जिसमें तीन लोग मारे गए। ट्रम्प ने इस कार्रवाई को 'नार्को टेररिस्ट' (ड्रग कार्टेल से जुड़े आतंकवादी) के खिलाफ की गई एक स्ट्राइक के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि ये तस्कर वेनेजुएला से नशीले पदार्थ अमेरिका की ओर भेज रहे थे। us-strike-venezuela-boat-trump-drug-cartel-attack-narco-terrorists

ट्रम्प की नई ड्रग नीति: वॉर एगेंस्ट ड्रग्स

ट्रम्प ने 2025 में दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद:

ड्रग्स पर कड़ी कार्रवाई का संकल्प लिया। उन्होंने 'मेक अमेरिका हेल्दी अगेन कमीशन' स्थापित किया, और कहा कि युवाओं में ड्रग यूज़ के कारण 77% मिलिट्री सर्विस के लिए अयोग्य हो गए हैं।

1 अप्रैल 2025 को,

ट्रम्प सरकार ने एक 'नेशनल ड्रग कंट्रोल स्ट्रैटजी' जारी की, जिसमें ड्रग ओवरडोज से होने वाली मौतों को कम करने और अवैध ड्रग्स के इस्तेमाल को घटाने पर जोर दिया गया।

4 सितंबर 2025 को,

ट्रम्प ने ड्रग तस्करों को 'वॉर एनिमि' (युद्ध शत्रु) मानते हुए सैन्य कार्रवाई करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि वे ड्रग तस्करों को बिना मुकदमे के मारने का अधिकार रखते हैं।

2024 में ड्रग्स से मौतों का आंकड़ा 

ट्रम्प ने दावा किया कि 2024 में ड्रग्स से 300 मिलियन अमेरिकियों (30 करोड़) की मौत हो गई। हालांकि, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में ड्रग ओवरडोज से केवल 79,383 मौतें हुईं। Read More:- मोबिक्विक के एप अपडेट: सिक्योरिटी चूक से रातों-रात लखपति बने लोग

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।