vishnudev sai cabinet meeting: 21 जनवरी को साय कैबिनेट की अहम बैठक, जाने बजट से ...

vishnudev-sai-cabinet-meeting-21-january-chhattisgarh

vishnudev sai cabinet meeting: 21 जनवरी को साय कैबिनेट की अहम बैठक, जाने बजट से पहले क्योंं खास है ये बैठक

vishnudev sai cabinet meeting 21 जनवरी को साय कैबिनेट की अहम बैठक जाने बजट से पहले क्योंं खास है ये बैठक

vishnudev sai cabinet meeting: छत्तीसगढ़ की राजनीति में 21 जनवरी का दिन अहम रहने वाला है.  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक इसी दिन आयोजित की जा रही है, जिस पर पूरे प्रशासन और राजनीतिक हलकों की नजर टिकी है. बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में होगी। 

vishnudev sai cabinet meeting: बजट से पहले क्यों खास है यह बैठक

यह कैबिनेट बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यह राज्य बजट से ठीक पहले हो रही है। ऐसे में आगामी बजट की दिशा तय करने वाले कई प्रस्तावों पर सहमति बन सकती है। सरकार की प्राथमिकताओं, नई योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों को लेकर संकेत इसी बैठक से मिल सकते हैं. Also Read-विष्णुदेव साय सूरजपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सूरजपुर दौरा.. करोड़ो की मिलेगी सौगात

vishnudev sai cabinet meeting: पिछली कैबिनेट में लिए गए फैसले

गौरतलब है कि इससे पहले 31 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साल की आखिरी कैबिनेट बैठक हुई थी, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए थे. रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित 9वें ऑटो एक्सपो के दौरान बिकने वाले वाहनों पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट देने का फैसला उसी बैठक में लिया गया था. इसके अलावा प्रदेश में कस्टम मिलिंग से जुड़े धान उपार्जन और परिवहन कार्यों के लिए राइस मिलर्स की बैंक गारंटी पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क को 0.25 प्रतिशत से घटाकर 0.05 प्रतिशत करने का निर्णय भी किया गया था। रायपुर महानगरीय पुलिस जिले में पुलिस आयुक्त प्रणाली को 23 जनवरी से लागू करने की मंजूरी दी गई थी। Also Read-Chief Minister Vishnudev Sai in Surajpur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सूरजपुर जिले के दौरा

कृषि और वनोपज को भी मिला था बढ़ावा

पिछली बैठक में कोदो, कुटकी और रागी जैसी मोटे अनाज की खरीदी, प्रसंस्करण और बिक्री के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने की अनुमति भी दी गई थी। यह फैसला आदिवासी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिहाज से अहम माना गया था. अब निगाहें 21 जनवरी की बैठक पर टिकी हैं। देखना होगा कि बजट से पहले साय कैबिनेट प्रदेश को कौन-कौन से नए फैसलों का तोहफा देती है।  

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।