बिहार में खेल ढांचे को नई रफ्तार: मंत्री श्रेयसी सिंह की बैठक में PPP-CSR मॉडल और स्टेडियम संचालन पर बड़ा फोकस

बिहार में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें PPP-CSR मॉडल, स्टेडियम संचालन और मौजूदा खेल परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया।

By sawan kumar
बिहार में खेल ढांचे को नई रफ्तार: मंत्री श्रेयसी सिंह की बैठक में PPP-CSR मॉडल और स्टेडियम संचालन पर बड़ा फोकस

बिहार में खेल ढांचे को नई रफ्तार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पूजा शर्मा ( संवाददाता ) / पटना - बिहार में खेल अवसंरचना को मजबूत और व्यवस्थित बनाने की दिशा में खेल विभाग लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में विकास भवन स्थित खेल विभाग में खेल मंत्री Shreyasi Singh की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं और खेल ढांचे के विकास को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, निदेशक आरिफ अहसन और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक Ravindran Shankaran सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में राज्य में निर्मित स्टेडियम, खेल भवन और व्यायामशालाओं के संचालन, रखरखाव और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष फोकस किया गया। खेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि खेल परिसरों को केवल निर्माण तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें निरंतर सक्रिय और खिलाड़ियों के लिए उपयोगी बनाया जाएगा।

पीपीपी और सीएसआर मॉडल से नई व्यवस्था की तैयारी

बैठक में राज्य के खेल ढांचे को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए मॉडल पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि खेल परिसरों के संचालन में पीपीपी (Public Private Partnership) मॉडल और सीएसआर सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके। इसके लिए विस्तृत एसओपी (Standard Operating Procedure) तैयार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला स्तर पर खेल संघों के सहयोग से प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन और खिलाड़ियों को आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराने की योजना पर भी मंथन हुआ। बैठक में यह भी तय किया गया कि स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को मजबूत करने के लिए पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।

मौजूदा ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर रहेगा फोकस

समीक्षा बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि फिलहाल नए पंचायत स्तरीय खेल मैदानों के निर्माण की बजाय पहले से मौजूद खेल परिसंपत्तियों को सुदृढ़ और सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय विधायक, खेल विशेषज्ञ और जिला खेल पदाधिकारी की भागीदारी से समितियों के गठन पर सहमति बनी। इसके अलावा बिहार के ऐतिहासिक खिलाड़ियों और पदक विजेताओं के सम्मान में स्टेडियम और खेल परिसरों के नामकरण का भी प्रस्ताव रखा गया। बैठक में राजगीर में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर और नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही जिला खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने पर भी बल दिया गया, ताकि राज्य में खेल विकास की गति और अधिक तेज हो सके।

इसे भी पढ़ें - बिहार में नल का जल क्रांति: 93% घरों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, AI से होगी रियल टाइम निगरानी

संबंधित सामग्री

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

बिहार में सीएसआर निवेश बढ़ाने के लिए आगे आएं संस्थाएं : मिथिलेश तिवारी

बिहार में सीएसआर निवेश बढ़ाने के लिए आगे आएं संस्थाएं : मिथिलेश तिवारी

मुद्देनहल्ली (कर्नाटक)। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने देश की प्रमुख सामाजिक एवं कॉरपोरेट संस्थाओं से बिहार में निवेश करने और सामाजिक विकास कार्यों के लिए आगे आने का आह्वान किया।<br/>

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है