बिहार पुलिस को मिलेंगे 6 नए युवा IPS,सम्राट सरकार के फेरबदल के बीच जल्द संभालेंगे जिम्मेदारी

बिहार में प्रशासनिक बदलावों के बीच 2024 बैच के 6 नए IPS अधिकारियों की जल्द तैनाती होने जा रही है। युवा अधिकारियों के आने से पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और कार्यशैली देखने को मिल सकती है।

By sawan kumar
 
बिहार पुलिस को मिलेंगे 6 नए युवा IPS,सम्राट सरकार के फेरबदल के बीच जल्द संभालेंगे जिम्मेदारी

बिहार पुलिस को मिलेंगे 6 नए युवा IPS

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अस्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना -   बिहार में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलावों का दौर जारी है। सम्राट सरकार के गठन के बाद अब तक कुल 23 अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है, जबकि 69 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी बीच 2024 बैच के 6 नए आईपीएस अधिकारियों के जल्द बिहार कैडर में आने की तैयारी तेज हो गई है। इन अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा बढ़ गई है।

हाईलाइट्स - 

  • बिहार में 2024 बैच के 6 नए IPS अधिकारियों की जल्द तैनाती
  • सम्राट सरकार बनने के बाद प्रशासनिक फेरबदल तेज
  • 23 अधिकारियों और 69 DSP रैंक अफसरों का तबादला
  • इंजीनियर, अंचलाधिकारी और संघर्ष से निकले युवा अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी
  • बिहार, राजस्थान, हिमाचल और हरियाणा से जुड़े हैं नए IPS अधिकारी

अलग-अलग राज्यों से आए युवा अधिकारी, बिहार में संभालेंगे जिम्मेदारी

2024 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। आईपीएस बनने से पहले वह हिमाचल के जल शक्ति विभाग में प्रोसेस इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वहीं नवनीत आनंद मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनकी पढ़ाई दिल्ली और राजस्थान में हुई। बताया जाता है कि सातवीं कक्षा में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने यूपीएससी में सफलता हासिल की।

इंजीनियरिंग से प्रशासन तक का सफर

राजस्थान के रहने वाले विजय राघव गोयल ने अपनी मां का सपना पूरा करते हुए आईपीएस बनने का लक्ष्य हासिल किया। जल्द ही उन्हें बिहार में जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं मधेपुरा निवासी मो. ताबिश हसन ने बीटेक की पढ़ाई की है और आईपीएस बनने से पहले अंचलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान के झुंझुनू निवासी कोशिंदर और हरियाणा के शुभम भी जल्द बिहार में अपनी सेवाएं देते नजर आ सकते हैं। शुभम ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया।

इसे भी पढ़ें -  BSEB Compartment Result 2026: मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल रिजल्ट जारी, हजारों छात्रों को मिली बड़ी राहत

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।