बिहार में बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर सख्ती, 10 जून तक आवेदन नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

बिहार शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता संचालित निजी विद्यालयों को 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम मौका दिया है। तय समय सीमा के बाद आवेदन नहीं करने वाले स्कूलों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की चेताव

By sawan kumar
बिहार में बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर सख्ती, 10 जून तक आवेदन नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

बिहार में बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर सख्ती

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -    बिहार में बिना प्रस्वीकृति (मान्यता) के संचालित निजी विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) और समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने कहा है कि बच्चों के मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 और बिहार राज्य नियमावली, 2011 के तहत बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के किसी भी निजी विद्यालय का संचालन गैरकानूनी माना जाएगा। विभाग ने ऐसे विद्यालयों को अंतिम अवसर देते हुए जल्द से जल्द मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि बिना मान्यता चल रहे स्कूलों में छात्रों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, इसलिए अब इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हाईलाइट्स - 

  • शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता संचालित निजी स्कूलों पर सख्त रुख अपनाया
  • 10 जून तक ऑनलाइन मान्यता आवेदन करना अनिवार्य
  • नियम उल्लंघन पर 1 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा
  • तय समय के बाद स्कूल चलाने पर प्रतिदिन 10 हजार रुपये अर्थदंड
  • जिले में 816 निजी विद्यालयों को मिली है प्रस्वीकृत

10 जून तक ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य

शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, बिना मान्यता संचालित सभी निजी विद्यालयों को आगामी 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए विभाग ने edu-online.bihar.gov.in पोर्टल पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई है। विद्यालय संचालकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर होगा और इसके बाद किसी प्रकार की ढिलाई नहीं दी जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में फिलहाल 816 निजी विद्यालयों को प्रस्वीकृति प्राप्त है, जबकि कुछ विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया अभी जारी है। इनके अलावा जो भी विद्यालय संचालित हो रहे हैं, उन्हें गैरकानूनी माना जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों को नियमों का पालन करना अनिवार्य है ताकि छात्रों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

नियम उल्लंघन पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिनियम की धारा 18 और 19 के तहत बिना मान्यता विद्यालय चलाने पर एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, निर्धारित समय सीमा के बाद भी स्कूल का संचालन जारी रखने पर प्रतिदिन 10 हजार रुपये तक का अर्थदंड लगाया जाएगा। विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे विद्यालयों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीईओ ने कहा कि यदि कोई विद्यालय 10 जून तक आवेदन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। शिक्षा विभाग की इस सख्ती के बाद निजी विद्यालय संचालकों में हलचल बढ़ गई है और कई स्कूलों ने मान्यता के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें - बिहार पुलिस को मिलेंगे 6 नए युवा IPS,सम्राट सरकार के फेरबदल के बीच जल्द संभालेंगे जिम्मेदारी

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।