सड़क हादसों पर सख्ती का संदेश, मांझी बोले—जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

गया में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जनता की सुरक्षा सरका

By sawan kumar

सड़क हादसों पर सख्ती का संदेश, मांझी बोले—जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

सड़क हादसों पर सख्ती का संदेश

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अभिषेक राज / गयाजी -   जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने हिस्सा लिया। इस दौरान गुरुआ विधायक उपेंद्र दांगी, अतरी विधायक रोमित कुमार, बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में जिले की सड़क सुरक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर सुरक्षा उपाय बढ़ाने का निर्देश

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान और वहां सुरक्षा संबंधी उपायों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस और प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया गया। बैठक में यह भी कहा गया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए लोगों की सहभागिता भी आवश्यक है।

लालू-राबड़ी की सुरक्षा कटौती पर बोले मांझी, संवाद से निकले समाधान

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सड़क सुरक्षा जनहित से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है और आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि सड़क हादसों में प्रभावी कमी लाई जा सके। वहीं, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा श्रेणी में कटौती के संबंध में पूछे गए सवाल पर मांझी ने कहा कि सुरक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है और परिस्थितियों के अनुसार सरकार निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष को कोई समस्या है तो उसे सरकार के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए। इस तरह के मामलों में आंदोलन की बजाय संवाद का रास्ता अधिक उचित और प्रभावी होता है।

इसे भी पढ़ें - एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद बोले पवन सिंह- पार्टी मेरी मां है, जीवन भर भाजपा का सच्चा सेवक बनकर काम करुंगा..

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।