1 करोड़ सदस्य, मजबूत संगठन और NDA एकजुट’ : उमेश कुशवाहा ने गिनाईं जदयू की ताकतें

पटना में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दावा किया कि पार्टी ने सदस्यता अभियान का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

By sawan kumar
1 करोड़ सदस्य, मजबूत संगठन और NDA एकजुट’ : उमेश कुशवाहा ने गिनाईं जदयू की ताकतें

उमेश कुशवाहा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -   पटना में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान पूरी तरह सफल रहा है। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर 2025 से शुरू हुए अभियान के तहत पार्टी ने 1 करोड़ 1 हजार 925 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। कुशवाहा ने कहा कि यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के बीच जदयू की स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

हाईलाइट्स -

  • जदयू ने सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करते हुए 1 करोड़ 1 हजार 925 सदस्य बनाए।
  • उमेश कुशवाहा ने कहा कि NDA गठबंधन पूरी तरह मजबूत और एकजुट है।
  • 21 जून को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक होगी।
  • राबड़ी आवास विवाद पर बोले—कानून और नियमों का सम्मान जरूरी।
  • नीतीश कुमार के नेतृत्व और संगठन विस्तार अभियान की सराहना की।

एनडीए मजबूत, नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हालिया चुनावों में पार्टी ने 85 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि कुछ सीटों पर हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे संगठन का मनोबल प्रभावित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी तरह मजबूत और एकजुट है तथा आगामी चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। कुशवाहा ने कहा कि जदयू की विचारधारा अन्य दलों से अलग है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश और राज्य में कई नेता तथा मुख्यमंत्री हुए हैं, लेकिन नीतीश कुमार जैसा जनसेवा और विकास के प्रति समर्पित नेतृत्व न पहले हुआ है और न आगे होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार केवल राजनीति नहीं करते, बल्कि काम में विश्वास रखते हैं।

21 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, राबड़ी आवास विवाद पर भी बोले

उमेश कुशवाहा ने बताया कि 21 जून को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें राज्य के 245 विधानसभा क्षेत्रों के डेलिगेट, विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नियमित रूप से पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हालचाल लेते हैं, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हैं। वहीं राबड़ी देवी के आवास से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि सरकारी आवास का आवंटन और खाली कराने का निर्णय सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। किसी भी जनप्रतिनिधि को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी को सरकार द्वारा आवंटित आवास में जाना चाहिए और इस विषय पर नियमों एवं कानून का सम्मान किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - भर्ती पूरी करो या समयसीमा बताओ: BTSC ड्रेसर अभ्यर्थियों की सरकार से दो टूक मांग

संबंधित सामग्री

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

Bihar News: पटना में ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग, पिस्टल छोड़ भागे बदमाश

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मार दी।

पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में बेली रोड स्थित IGIMS अस्पताल के पास शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई। 

Independence Day :  गांधी मैदान में होगी समारोह की लाइव निगरानी, 62 जगहों पर 1500 जवान रहेंगे तैनात

Independence Day : गांधी मैदान में होगी समारोह की लाइव निगरानी, 62 जगहों पर 1500 जवान रहेंगे तैनात

पटना के गांधी मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की लाइव निगरानी होगी। यहां 20 परेड की टुकड़ियों और 13 विभागों की झांकियां देखने को मिलेंगी।

15 अगस्त को बदला रहेगा पटना का रूट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान 

15 अगस्त को बदला रहेगा पटना का रूट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान 

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।<br/><br/>