किशनगंज में एएनटीएफ की पहली बड़ी कार्रवाई, 1.60 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज में नवगठित एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। रेलवे स्टेशन के पास हुई छापेमारी में पुलिस ने 1.60 करोड़ की ड्रग्स, बाइक और मोबाइल भी जब्त

By sawan kumar

किशनगंज में एएनटीएफ की पहली बड़ी कार्रवाई, 1.60 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज में एएनटीएफ की पहली बड़ी कार्रवाई

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

किशनगंज -  किशनगंज में नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अपनी पहली बड़ी कार्रवाई में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने बुधवार देर रात रेलवे स्टेशन के समीप एनएच-27 सर्विस लेन पर छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

हाईलाइट्स - 

  • किशनगंज में एएनटीएफ की पहली बड़ी कार्रवाई
  • 800 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • बरामद हेरोइन की कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपए
  • रेलवे स्टेशन के पास एनएच-27 सर्विस लेन में छापेमारी
  • बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त
  • पश्चिम बंगाल से किशनगंज लाई गई थी खेप

पश्चिम बंगाल से किशनगंज पहुंची थी खेप

गिरफ्तार तस्करों की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र निवासी शहवाज आलम और मो. शाह आलम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बंगाल की ओर से फरिंगगोला होते हुए किशनगंज पहुंचे थे और यहां हेरोइन की डिलीवरी देने वाले थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद एएनटीएफ टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

वाहन जांच के दौरान मिली सफलता

एसपी संतोष कुमार ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 20/21 मई की रात रेलवे स्टेशन के पास बड़ी मात्रा में हेरोइन की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रभारी एएनटीएफ राजू कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। रात करीब 12:05 बजे फरिंगगोला चेक पोस्ट की ओर से आ रही संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद हुई। मामले में किशनगंज थाना कांड संख्या 540/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें -  मुंगेर से मिर्जा चौकी तक फोरलेन सड़क जून तक होगी तैयार, 3792 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान

 

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।