इंडी गठबंधन की बैठक में भाग लेने गयी थीं ममता बनर्जी, उधर TMC के 20 सांसदों ने कर दिया 'खेला'!, NDA की नाव पर होंगे सवार

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
इंडी गठबंधन की बैठक में भाग लेने गयी थीं ममता बनर्जी, उधर TMC के 20 सांसदों ने कर दिया 'खेला'!, NDA की नाव पर होंगे सवार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: तृणमूल कांग्रेस में मचा कोहराम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी गठबंधन की बैठक थी. बैठक में शामिल होने के लिए टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची थीं. उधर पश्चिम बंगाल में टीएमसी में बड़ा खेला होने की खबर आ रही है. खबर है कि टीएमसी के कुल 29 सांसदों में से 20 सांसद पाला बदलने की तैयारी कर रहे हैं. यानी ये सांसद पाला बदलकर एनडीए में जाने के लिए तैयार है. 

इससे पहले सोमवार को ही टीएमसी में एक बड़ी इससे पहले ही हो गयी थी. पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी के सभी पदों और के साथ राज्यसभा सांसद पद से भी इस्तीफा दे दिया. इतना ही नहीं, दिल्ली में TMC के लगभग 14 बागी लोकसभा सांसदों ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक की. जिससे यह कयास लग रहे हैं कि ये सांसद पाला बदलकर एनडीए के पाले में जाने वाले हैं.

खबर यह भी है कि तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के समक्ष एनडीए में शामिल होने की इच्छा के साथ यह मांग की है कि उन्हें अपनी पार्टी को अलग संसदीय दल (ब्लॉक) का दर्जा दिया जाए.

टीएमसी में सांसदों की बगावत यहीं नहीं रुकी. सुखेन्दु शेखर रॉय के इस्तीफे के कम से कम पांच टीएमसी सांसदों ने उनके साथ बैठक की. बैठक में शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व), प्रसून बनर्जी (हावड़ा) जगदीश बसुनिया (कूचबिहार), कालिपद सोरेन (झारग्राम) और अरुप चक्रवर्ती (बांकुरा) शामिल थे. इस बैठक का भी यही मतलब निकाला जा रहा है कि टीएमसी अब इन सांसदों का ठिकाना नहीं रहेगा.

यह भी पढ़ें: 23 पार्टियों के नेताओं की मौजूदगी में इंडी गठबंधन की बैठक में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का बना प्लान, AAP-DMK नदारद

संबंधित सामग्री

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि: रांची में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि: रांची में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई देश के आजात शत्रु माने जाते हैं.

धनबाद में पुलिस–कोयला माफिया का गठजोड़, पुलिस कानून की रखवाली कर रही या कोयला माफिया के हितों की : बाबूलाल मरांडी

धनबाद में पुलिस–कोयला माफिया का गठजोड़, पुलिस कानून की रखवाली कर रही या कोयला माफिया के हितों की : बाबूलाल मरांडी

BCCL के CMD को अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ रही है, इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या

राजनीति चमकाने के लिए एमएमडीआर संशोधन बिल पर हेमंत सोरेन भ्रम ना फैलाएं : आदित्य साहू

राजनीति चमकाने के लिए एमएमडीआर संशोधन बिल पर हेमंत सोरेन भ्रम ना फैलाएं : आदित्य साहू

विधेयक को लेकर झामुमो सहित विपक्ष की सारी आशंकाएं एवं आरोप, बेबुनियाद और निराधार

जादूगोड़ा: भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने बच्चों के बीच बांटा तिरंगा 

जादूगोड़ा: भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने बच्चों के बीच बांटा तिरंगा 

तिरंगे की शान और देशभक्ति के उत्साह से पूरा जगदीश चंद्र उच्च विधालय तिरंगामय हो गया.

नालंदा में कार्यपालक अभियंता के आवास पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

नालंदा में कार्यपालक अभियंता के आवास पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के पैतृक आवास पर छापेमारी की।