मां बीमार, सियासत बेकाबू: राबड़ी आवास से निकले तेज प्रताप ने खोले कई राज

राबड़ी देवी की तबीयत खराब होने की खबर के बीच तेज प्रताप यादव उनसे मिलने पटना स्थित आवास पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

By sawan kumar
मां बीमार, सियासत बेकाबू: राबड़ी आवास से निकले तेज प्रताप ने खोले कई राज

तेजप्रताप और राबड़ी देवी की पूरानी फोटो

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  पटना स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर शनिवार को राजनीतिक हलचल तेज रही। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की सूचना मिलने के बाद उनके बड़े पुत्र और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव उनसे मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से वह उनका हालचाल लेने आए थे। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

हाईलाइट्स - 

  • पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तबीयत खराब होने की सूचना पर तेज प्रताप यादव पहुंचे आवास।
  • तेज प्रताप ने सुरक्षा वापस करने की खबरों को बताया गलत।
  • आरजेडी ने सुरक्षा कटौती को लेकर बिहार सरकार पर साधा निशाना।
  • लालू-राबड़ी की सुरक्षा व्यवस्था में हाल ही में किया गया है बदलाव।
  • सुरक्षा मुद्दे पर बिहार की राजनीति में तेज हुई बयानबाजी।

सुरक्षा को लेकर तेज प्रताप का बड़ा बयान

मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने लालू परिवार द्वारा सरकारी सुरक्षा लौटाने की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि परिवार ने अपनी ओर से किसी भी सुरक्षा व्यवस्था को वापस नहीं किया है। उनके मुताबिक सुरक्षा कर्मी यह बता रहे थे कि उनके कमांड में बदलाव किया गया है। तेज प्रताप ने कहा कि राबड़ी देवी ने सुरक्षा हटाने जैसा कोई फैसला नहीं लिया है। साथ ही उन्होंने राज्य में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत पर भी जोर दिया।

सुरक्षा कटौती पर सियासत तेज, आरजेडी ने सरकार को घेरा

इधर, आरजेडी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। गौरतलब है कि हाल ही में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए उन्हें पहले मिली जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के स्थान पर बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। वहीं तेज प्रताप यादव की वाई श्रेणी सुरक्षा भी समाप्त कर दी गई है। इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।

इसे भी पढ़ें - मगध मेडिकल में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन, ओपीडी ठप; इलाज के लिए भटके सैकड़ों मरीज

संबंधित सामग्री

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, घर से बाजार जाने के दौरान हादसा

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर 14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे भरत तिवारी के घर, परिजनों से की मुलाकात

सांसद मनोज तिवारी सोमवार को बिलौटी गांव भरत भूषण तिवारी के घर पर सोमवार को पहुंचे। 

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर सुनाया बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षकों के सरप्लस ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अब यथास्थिति (Status Quo) बनी रहेगी, यानी जो जहां हैं वहीं रहेंगे।

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का 'विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना

20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। 

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी में चोरों का तांडव: एक साथ 4 घरों में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिताव कला पंचायत के बहेलिया बीघा टोला में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की।