बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: राज्यभर में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन, हजारों पदों पर होगी नियुक्ति

राज्य सरकार सभी प्रखंडों में ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ नाम से आदर्श विद्यालय स्थापित करने जा रही है। इसके लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी और 13 जून को अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

By sawan kumar

बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: राज्यभर में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन, हजारों पदों पर होगी नियुक्ति

राज्यभर में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

रोहित कुमार ( संवाददाता ) / पटना -  राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में आदर्श विद्यालय खोलने की तैयारी कर रही है। इन विद्यालयों का नाम ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ रखा जाएगा। सरकार का लक्ष्य छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जानकारी के अनुसार यह योजना राज्य सरकार के सात निश्चय पार्ट-3 के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल है। विद्यालयों के संचालन के लिए शिक्षकों और अन्य कर्मियों की नियुक्ति भी की जाएगी, जिससे शिक्षा क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे।

हाईलाइट्स -

  • राज्य के सभी प्रखंडों में खुलेंगे आदर्श विद्यालय ‘सरस्वती विद्या निकेतन’
  • 1 जून 2026 से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया।
  • 4 जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित।
  • 5 से 7 जून तक आवेदनों की समीक्षा की जाएगी।
  • 8 से 12 जून तक इंटरव्यू का आयोजन होगा।
  • 13 जून 2026 को जारी होगी चयनित अभ्यर्थियों की सूची।
  • योजना को सात निश्चय पार्ट-3 का हिस्सा बताया जा रहा है।
     

1 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सरस्वती विद्या निकेतन में नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 4 जून 2026 तक आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन प्राप्त होने के बाद 5 जून से 7 जून तक उनकी समीक्षा और जांच की जाएगी। विभाग की ओर से चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध रखने का दावा किया गया है। योग्य अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा, ताकि विद्यालयों में जल्द से जल्द नियुक्तियां पूरी की जा सकें।

इंटरव्यू के बाद 13 जून को जारी होगी चयन सूची

आवेदन जांच पूरी होने के बाद 8 जून से 12 जून 2026 तक अभ्यर्थियों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। इसके बाद 13 जून 2026 को चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। माना जा रहा है कि सभी प्रखंडों में आदर्श विद्यालय स्थापित होने से छात्रों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा मिलेगी, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
 

इसे भी पढ़ें - अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुए सांसद पप्पू यादव, मिला ‘पीस हीरो अवार्ड 2026’, काठमांडू से मिली वैश्विक पहचान

संबंधित सामग्री

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

CTET 2026 Correction Window Open: फॉर्म में हुई गलती सुधारने का आखिरी मौका, 18 जून तक करें बदलाव

CTET 2026 Correction Window Open: फॉर्म में हुई गलती सुधारने का आखिरी मौका, 18 जून तक करें बदलाव

CTET सितंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में हुई त्रुटियां सुधारने का अंतिम अवसर दिया गया है। सीबीएसई की करेक्शन विंडो 18 जून 2026 तक खुली रहेगी, जिसके बाद किसी भी तरह का संशोधन

BPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जल्द, जून के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना

BPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जल्द, जून के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत करीब 5,400 अभ्यर्थियों की इंटरव्यू और मेडिकल जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है।

IIRF 2026 में IIT पटना का जलवा, देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थानों में 9वें स्थान पर

IIRF 2026 में IIT पटना का जलवा, देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थानों में 9वें स्थान पर

IIRF Engineering Ranking 2026 में IIT पटना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में 9वीं रैंक हासिल की है। शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रयासों का सकारात्मक परिणाम इस उपलब्धि

ग्रामीण पटना को शिक्षा की बड़ी सौगात, 7 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज

ग्रामीण पटना को शिक्षा की बड़ी सौगात, 7 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज

पटना जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का विस्तार करते हुए सात प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू करने जा रहा है। जुलाई से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है, जबकि स्थायी कैंपस निर्माण के लिए भू