शपथ समारोह में दिखी सियासी गर्मजोशी, सम्राट-तेजस्वी ने मिलाया हाथ; बैलेट पेपर पर BJP को घेरा

भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकरण चुनाव जीतने के बाद सोनू कुमार राय ने विधान परिषद सदस्य पद की शपथ ली। समारोह के बाद तेजस्वी यादव ने बैलेट पेपर और शिक्षक भर्ती मुद्दे पर सरकार को घेरा।

By sawan kumar
शपथ समारोह में दिखी सियासी गर्मजोशी, सम्राट-तेजस्वी ने मिलाया हाथ; बैलेट पेपर पर BJP को घेरा

शपथ समारोह में दिखी सियासी गर्मजोशी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -   भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकरण चुनाव में महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद सदस्य पद की शपथ ली। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह  ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच करीब एक मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान तेजस्वी यादव ने हाथ मिलाकर सम्राट चौधरी को बधाई भी दी, जिसकी राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा रही।

हाईलाइट्स - 

  • सोनू कुमार राय ने विधान परिषद सदस्य पद की शपथ ली
  • शपथ समारोह में सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव की मुलाकात चर्चा में रही
  • तेजस्वी यादव ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई
  • शिक्षक भर्ती और महिलाओं की राशि को लेकर सरकार पर हमला

तेजस्वी बोले- बैलेट पेपर से चुनाव हो तो BJP नहीं टिकेगी

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सोनू कुमार राय ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद हुए पहले चुनाव में महागठबंधन की जीत हुई है। तेजस्वी ने फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाते हुए कहा कि अगर चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाए तो भारतीय जनता पार्टी कहीं टिकने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी बैलेट पेपर से मतदान होता तो महागठबंधन आगे रहता। तेजस्वी ने यह भी कहा कि छह महीने में सरकार सिर्फ सत्ता बचाने में लगी रही और जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।

शिक्षक भर्ती, महिलाओं की राशि और जेडीयू पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने शिक्षक भर्ती और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा मेहनत कर रहे हैं लेकिन समय पर परीक्षाएं नहीं हो रही हैं। सरकार लगातार वादे करके मुकर रही है। उन्होंने कहा कि 17 महीने में महागठबंधन सरकार ने जो काम किया, वह मौजूदा सरकार नहीं कर पा रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दो करोड़ महिलाओं को सरकार ने ठगा है और दूसरी किस्त कब मिलेगी, इसका जवाब देना चाहिए। वहीं आनंद मोहन के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि जेडीयू में “थैला लेकर मंत्री बनाए जाते हैं”, तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर बाद में विस्तार से बात करेंगे।

इसे भी पढ़ें - अपराधी किसी भी हाल में बचना नहीं चाहिए, मैं कहता हूं जाति पूछकर ही गोली… सम्राट चौधरी के बयान से मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

MMDR बिल के खिलाफ झारखंड में सियासत तेज, राजद ने दी सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

MMDR बिल के खिलाफ झारखंड में सियासत तेज, राजद ने दी सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

राजद ने कहा कि यह MMDR बिल सभी झारखंड वासियों के लिए खतरे की घंटी है.

तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, कहा- जिस कंपनी के पास... 

तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, कहा- जिस कंपनी के पास... 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस कंपनी के पास एक मकान की चार दीवारी करने की पूंजी नहीं उससे परमाणु क्षेत्र में करोड़ रुपए का MOU, वाह रे फर्जी सम्राट सरकार। 

बिहार में महिलाओं की स्थिति पर जेडीयू एमएलसी का बड़ा बयान, कहा- यहां महिलाएं...

बिहार में महिलाओं की स्थिति पर जेडीयू एमएलसी का बड़ा बयान, कहा- यहां महिलाएं...

जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि बिहार में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित हैं।

राजद संगठन भंग होने पर बोले भाई वीरेंद्र- कड़ा निर्णय है और फैसला सही है 

राजद संगठन भंग होने पर बोले भाई वीरेंद्र- कड़ा निर्णय है और फैसला सही है 

राजद संगठन भंग होने पर विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह कड़ा निर्णय है और फैसला सही है।

बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD को झटका, अर्जुन राय ने थामा भाजपा का दामन 

बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD को झटका, अर्जुन राय ने थामा भाजपा का दामन 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद अर्जुन राय भाजपा में शामिल हो गए।