मां की हत्या

बहराइच: बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से हमला, मां की मौत, खाने को लेकर हुआ विवाद

बहराइच में एक बेटे ने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

बहराइच: बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से हमला, मां की मौत, खाने को लेकर हुआ विवाद

बहराइच: बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से हमला

बहराइच में सुबह करीब 7 बजे बेटे ने अपनी ही मां पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। गर्दन पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला थाना विशेश्वरगंज के पुरैना गांव का है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। 

खाने को लेकर विवाद

मृतका के पति भगवानदीन वर्मा का कहना है कि आरोपी लंबे समय से मां के बनाए भोजन को लेकर विवाद करता था और इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर वारदात के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

परिवार का रो-रोकर बूरा हाल

पुरैना गांव निवासी छैल बिहारी पुत्र भगवानदीन ने अपनी मां कृष्णावती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में मां की गर्दन पर गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही विशेश्वरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े सबूत जुटाए। बताया गया कि मृतका कृष्णावती के 3 बेटे हैं। घटना को लेकर परिवार के लोगों में दुख और आक्रोश है। मां की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित सामग्री

तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में तबाही, कई गांव और हाइड्रो प्रोजेक्ट बहे; 28 पुलिसकर्मी लापता

तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में तबाही, कई गांव और हाइड्रो प्रोजेक्ट बहे; 28 पुलिसकर्मी लापता

नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ से भारी नुकसान। स्याप्रुबेसी व तिमुरे में बुरी तरह प्रभावित, 28 सुरक्षाकर्मियों से संपर्क टूटा।

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में जेबों की कमी एक ऐतिहासिक और आर्थिक मुद्दा है, जो फैशन पर अधिक जोर देने और पुरुष प्रधान समाज की वजह से है।

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

पंजाब में बिजली बिल की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्योहारी सीजन के दौरान व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026