भारत गौरव अवार्ड समारोह 2026

देहरादून में भारत गौरव अवार्ड समारोह: 22 हस्तियों को सम्मान, 15 को मिला भारत गौरव पुरस्कार

देहरादून में भारत गौरव अवार्ड 2026 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 22 हस्तियों को सम्मानित किया गया।

By : चंचल खेडकर
देहरादून में भारत गौरव अवार्ड समारोह: 22 हस्तियों को सम्मान, 15 को मिला भारत गौरव पुरस्कार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार को भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन की ओर से भारत गौरव पुरस्कार-2026 समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 22 हस्तियों को सम्मानित किया।सम्मान पाने वालों में 15 लोगों को भारत गौरव पुरस्कार, जबकि चार हस्तियों को भारत युवा पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा तीन लोगों को उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल बोले- सम्मान के साथ बढ़ती है जिम्मेदारी

राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति की उपलब्धि केवल उसकी व्यक्तिगत सफलता नहीं होती। जब प्रतिभा और मेहनत से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है और देश की प्रगति में योगदान मिलता है, तो वह उपलब्धि पूरे राष्ट्र की बन जाती है।उन्होंने कहा कि पुरस्कार उपलब्धियों की पहचान करने के साथ-साथ आगे और बेहतर काम करने की जिम्मेदारी भी बढ़ाता है। सफलता के पीछे अनुशासन, लगातार मेहनत और मुश्किल परिस्थितियों में लक्ष्य पर टिके रहने का संकल्प महत्वपूर्ण होता है।राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली, जिम्मेदार और चरित्रवान नागरिकों के प्रयासों से होगा। उन्होंने सम्मानित हस्तियों से अपनी क्षमताओं और उपलब्धियों को समाज एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का आह्वान किया।

इन तीन हस्तियों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

समारोह में तीन लोगों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनमें आंध्र प्रदेश सरकार के टीटीडी सदस्य भानु प्रकाश रेड्डी, पूर्व प्रधान वन संरक्षक समीर सिन्हा और राष्ट्रीय सैनिक संस्था के चेयरमैन तेजेंद्र पाल त्यागी शामिल हैं।राज्यपाल ने कहा कि उपलब्धियों की वास्तविक सार्थकता तब बढ़ती है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने महिलाओं और बेटियों की बढ़ती भागीदारी को सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव बताया।

पुरस्कार का उद्देश्य प्रतिभाओं को पहचान देना

भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संदेश यादव ने कहा कि पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे लोगों को पहचान देना है, जो बिना किसी दिखावे के अपने-अपने क्षेत्र में लगातार बेहतर काम कर रहे हैं।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पुरस्कार केवल सम्मान नहीं बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। वहीं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि सम्मान व्यक्ति को जीवनभर समाज के लिए काम करने की जिम्मेदारी का एहसास कराता है।समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को भी सम्मानित किया गया।

इन्हें मिला भारत गौरव पुरस्कार

  • योगेंद्र सिंह यादव – परमवीर चक्र विजेता

  • मीनाक्षी नेगी – आईएफएस

  • राहुल भंडारी – प्रधान सचिव, पंजाब सरकार

  • डॉ. कुंदन यादव – राज्यसभा आयुक्त, त्रिपुरा

  • डॉ. ललिता कुमारी – आयुक्त, भारत सरकार

  • सोहिनी बडवेलु – सामाजिक कार्यकर्ता, तेलंगाना

  • ऐश्वर्या कुरा – ट्रस्टी, श्री राम स्कूल, तेलंगाना

  • दीपक निवास हुड्डा – पूर्व कप्तान, कबड्डी

  • श्रुति मालपानी – डायरेक्टर, एमपीएम फाउंडेशन, तेलंगाना

  • प्रफुल्ल राज सिंह – पूर्व स्क्वाड्रन लीडर, भारतीय वायुसेना

  • अनुपमा यादव – कला एवं संस्कृति, बिहार

  • संतू पान – तारकेश्वर विधायक

  • जयदीप अरोड़ा – एमडी, यूसीडीएफ

  • शिवम गहलोत – एंबेसडर, फिट इंडिया, उत्तर प्रदेश

  • सुरेंद्र कुमार – संस्थापक, हमारा परिवार, हरियाणा

भारत युवा पुरस्कार पाने वालों के नाम

  • गुड्डू खेतान – वरिष्ठ पत्रकार

  • अब्बास खान – अंतरराष्ट्रीय शो जम्पर

  • अमित चंदेला – सामाजिक कार्यकर्ता

  • विराट आर्य – गौ सेवक, उत्तराखंड

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। आयोजन के जरिए समाज, प्रशासन, खेल, कला, संस्कृति और सामाजिक सेवा समेत अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित किया गया।

संबंधित सामग्री

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसमें विदेश यात्रा के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग हुआ।

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें एक मजबूत नेता बताया।

हरदा में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत, गले में फंसी रस्सी से दम घुटा

हरदा में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत, गले में फंसी रस्सी से दम घुटा

हरदा के जय होम्स कॉलोनी में 8 साल के बच्चे की झूला झूलते समय मौत हो गई। झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई थी।

ऋषिकांत सिंह नहीं जाएंगे एशियन गेम्स, वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला एथलीट शामिल

ऋषिकांत सिंह नहीं जाएंगे एशियन गेम्स, वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला एथलीट शामिल

एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव; ऋषिकांत सिंह और दो अन्य खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हुए। केवल महिला वेटलिफ्टर्स टीम में बचे।

7 साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग, गलवान के बाद पहला दौरा; BRICS में मोदी से करेंगे मुलाकात

7 साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग, गलवान के बाद पहला दौरा; BRICS में मोदी से करेंगे मुलाकात

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए हैं। वे BRICS समिट में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026