चारधाम यात्रा मार्ग पर रात्रि प्रतिबंध

रात में वाहनों की आवाजाही बंद, चारधाम यात्रा के मार्गों पर नया नियम लागू

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। मानसून और बढ़ते जोखिम के चलते यह फैसला किया गया।

रात में वाहनों की आवाजाही बंद, चारधाम यात्रा के मार्गों पर नया नियम लागू

चारधाम यात्रा मार्ग पर रात्रि प्रतिबंध

चारधाम यात्रा मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में जारी आदेश आज रात से लागू हो जाएगा। मानसून की संभावित दस्तक और पहाड़ी रास्तों पर बढ़ते जोखिम को देखते हुए गढ़वाल मंडल प्रशासन ने यह प्रतिबंध लागू किया। प्रशासन का कहना है कि रात के वक्त भूस्खलन, बोल्डर और पत्थर गिरने की घटनाओं के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

रात के वक्त विजिबिलिटी कम

गढ़वाल मंडल आयुक्त के निर्देश पर जारी आदेश के बाद टिहरी, देवप्रयाग, मुनिकीरेती, ढालवाला और चंबा समेत चारधाम यात्रा के पड़ावों पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाने लगा है। मौसम विभाग ने 15 से 20 जून के बीच प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। ऐसे में यात्रा सीजन के चरम पर किसी भी बड़े हादसे से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। अधिकारियों के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में रात के वक्त विजिबिलिटी कम होने, चालकों की थकान बढ़ने और अचानक मौसम खराब होने से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसी वजह से यात्रियों को रात में यात्रा करने के बजाय ठहरने और सुबह 4 बजे के बाद ही आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है।

15 से 20 जून के बीच मानसून 

मौसम विभाग ने 15 से 20 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की आशंका जताई है। मानसून के दौरान चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन, मलबा आने, बोल्डर और पत्थर गिरने के हादसे तेजी से बढ़ जाते हैं। कई बार अचानक सड़कें बंद हो जाती हैं और गाड़ियां घंटों तक फंस जाते हैं। रात के वक्त ऐसे जोखिम और बढ़ जाते हैं, इसलिए प्रशासन मानसून से पहले ही अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

शिवभक्ति में डूबा सीहोर, बारिश में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम

शिवभक्ति में डूबा सीहोर, बारिश में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम

सीहोर में प्रदोष के अवसर पर कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बारिश के बीच भी भक्ति की भावना अडिग रही, जयकारे और भजनों से गूंजा पूरा शहर।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026