धामी ने पूरे किए पांच वर्ष

5 साल... एक मुख्यमंत्री, कई बड़े फैसले! क्या धामी सरकार ने बदल दी उत्तराखंड की तस्वीर?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच वर्ष के अपने कार्यकाल में विकास, सुशासन, और जनसेवा के कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को चिन्हित किया।

5 साल... एक मुख्यमंत्री, कई बड़े फैसले! क्या धामी सरकार ने बदल दी उत्तराखंड की तस्वीर?

उत्तराखंड की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने नेतृत्व के लगातार पांच वर्ष पूरे कर लिए। ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में आयोजित विशाल कार्यक्रम में हजारों लोगों की मौजूदगी और "धाकड़ धामी जिंदाबाद" के नारों के बीच सरकार ने अपनी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा।

51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

'सेवा, सुशासन एवं समर्पण : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जिले की 219 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कार्रवाई को ऐतिहासिक कदम बताया

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री धामी को लगातार पांच वर्ष तक सफल नेतृत्व देने पर बधाई देते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की निरंतरता का प्रतीक है। उन्होंने नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, सख्त भू-कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की कार्रवाई को ऐतिहासिक कदम बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने भी धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के कई फैसलों का अनुसरण अब दूसरे राज्य भी कर रहे हैं।

दो लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सत्ता उनके लिए लक्ष्य नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने वर्ष 2035 तक उत्तराखंड को विकसित और श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने बताया कि राज्य में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है, जबकि 34 हजार से ज्यादा युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं। लखपति दीदी अभियान के तहत दो लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।

समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, पर्यटन, निवेश और आधारभूत संरचना के विकास जैसे फैसलों को सरकार ने अपनी प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाया।

पांच वर्षों का यह पड़ाव सिर्फ एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनता के विश्वास का बड़ा संदेश बनकर सामने आया है।

संबंधित सामग्री

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में CM पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। यह यात्रा विशेष आकर्षणों से भरी थी।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में विकास और भव्य आयोजन की योजना बताई। इसमें संतों और स्थानीय जनता का भी योगदान होगा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026