धमकी मिली उज्जैन के महंत को

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

उज्जैन के तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत मोहन भारती को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिए धमकी मिली है।

By : दिव्या मिस्त्री
तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

उज्जैन के तराना स्थित प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत मोहन भारती को सोशल मीडिया पर दोबारा धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक यूजर ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए धमकी दी। खास तौर पर 7 सितंबर को निकलने वाली भगवान की सावन-भादौ की अंतिम सवारी को लेकर कमेंट में चेतावनी दी गई है।

अंतिम सवारी से पहले धमकी

तिलभांडेश्वर मंदिर से सावन-भादौ के दौरान भगवान की सवारी निकाली जाती है। पिछले चार सोमवार को सवारी निकल चुकी है, जबकि अब 7 सितंबर को अंतिम सवारी प्रस्तावित है। इसी बीच सोशल मीडिया पर धमकी भरी टिप्पणी सामने आने से मंदिर से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ गई है।

मस्जिद के सामने गाने को लेकर विवाद

बताया गया कि पिछली सवारी के दौरान मस्जिद के सामने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में बज रहे गाने को लेकर ‘akram_1414’ नाम की आईडी से कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। कमेंट में गाली-गलौज और धमकी दिए जाने की बात सामने आई है।

महंत बोले- माहौल बिगाड़ने की कोशिश

महंत मोहन भारती ने कहा कि मंदिर के आधिकारिक पेज पर इस तरह की टिप्पणी माहौल खराब करने की कोशिश है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच सोमवार से भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं और भगवान की सवारी भी निकाली जा रही है। अंतिम सवारी से पहले ऐसी टिप्पणी चिंता बढ़ाने वाली है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

महंत को दिसंबर 2025 में भी अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर धमकी भरा संदेश मिला था। उस समय उन्होंने पुलिस और साइबर सेल में शिकायत की थी। साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की थी।

पुलिस में शिकायत की तैयारी

नए मामले में महंत ने तराना पुलिस और उज्जैन एसपी से शिकायत करने की बात कही है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट और कथित धमकी भरे कमेंट की जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर सकती है।

संबंधित सामग्री

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर विवाद में हस्तक्षेप की अपील करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर विवाद तेज, साध्वी हर्षानंद गिरी की दो टूक “मंदिर वहीं बनेगा,आस्था से खिलवाड़ नहीं!”

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर विवाद तेज, साध्वी हर्षानंद गिरी की दो टूक “मंदिर वहीं बनेगा,आस्था से खिलवाड़ नहीं!”

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को हटाने की कोशिशों का साधु-संतों ने विरोध किया। साध्वी हर्षानंद गिरी ने आस्था और परंपरा के सम्मान में मंदिर न हटाने की अपील की।

उज्जैन गोपाल मंदिर रोड चौड़ीकरण मामला: शाही मस्जिद हटाने के खिलाफ दोनों याचिकाएं खारिज

उज्जैन गोपाल मंदिर रोड चौड़ीकरण मामला: शाही मस्जिद हटाने के खिलाफ दोनों याचिकाएं खारिज

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच, गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चल रहे विवाद में हाई कोर्ट ने दोनों याचिकाएं खारिज कीं।

सीएम डॉ. यादव ने की भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा, बाबा महाकाल से की सुख-समृद्धि-खुशहाली की कामना

सीएम डॉ. यादव ने की भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा, बाबा महाकाल से की सुख-समृद्धि-खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की पांचवी सवारी में भाग लिया, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का संगम दिखा।

सीएम डॉ. यादव ने वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

सीएम डॉ. यादव ने वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

उज्जैन में भुजरिया पर्व के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने छड़ी पूजन किया और सामाजिक समरसता और एकता के संदेश को बढ़ावा दिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026