महाकालेश्वर की भव्य सवारी

सीएम डॉ. यादव ने की भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा, बाबा महाकाल से की सुख-समृद्धि-खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की पांचवी सवारी में भाग लिया, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का संगम दिखा।

By : शिवम् पांडेय
सीएम डॉ. यादव ने की भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा, बाबा महाकाल से की सुख-समृद्धि-खुशहाली की कामना

भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 अगस्त को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की पांचवी सवारी में शामिल हुए। वे नाव से दत्त अखाड़ा से रामघाट पहुंचे। उन्होंने सवारी के महाकालेश्वर मंदिर से रामघाट पहुंचने पर  पालकी में  विराजित भगवान चन्द्रमोलेश्वर का विधि-विधान से पूजन-अर्चन  किया। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गौरतलब है कि पुजारी आशीष शर्मा ने पालकी में विराजित चंद्रमोलेश्वर का मां शिप्रा के जल से जलाभिषेक  करवाया। महाकालेश्वर की सवारी के रामघाट पर पंहुचने पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को देखते हुए सवारी में विशेष आकर्षण जोड़े गए । खास बात यह रही कि बाबा महाकाल की सवारी के दौरान 1100 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। 

भव्य-आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां


इसके साथ ही सवारी में 500 से अधिक कलाकारों वाले 8 जनजातीय दलों ने भव्य-आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, 84 महादेव की थीम पर सवारी की प्लानिंग की गई। सवारी को परंपरागत मार्ग से निकाला गया। बाबा महाकाल ने भक्तों को दर्शन लाभ दिया। सवारी में परंपरा, धर्म, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। इस दौरान पुलिस बैंड की शानदार प्रस्तुति ने भी समां बांध दिया। 

प्रदेश की समृद्धि का जरिया बन रहा धार्मिक पर्यटन


इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन चेतना और संस्कृति का गौरव विश्वभर में बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में भी धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। उज्जैन के श्री महाकाल लोक के निर्माण से धार्मिक पर्यटन का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, जिससे रोजगार, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है। आज धार्मिक पर्यटन आस्था के साथ-साथ प्रदेश के विकास और समृद्धि का भी सशक्त माध्यम बन रहा है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर विवाद में हस्तक्षेप की अपील करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर विवाद तेज, साध्वी हर्षानंद गिरी की दो टूक “मंदिर वहीं बनेगा,आस्था से खिलवाड़ नहीं!”

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर विवाद तेज, साध्वी हर्षानंद गिरी की दो टूक “मंदिर वहीं बनेगा,आस्था से खिलवाड़ नहीं!”

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को हटाने की कोशिशों का साधु-संतों ने विरोध किया। साध्वी हर्षानंद गिरी ने आस्था और परंपरा के सम्मान में मंदिर न हटाने की अपील की।

उज्जैन गोपाल मंदिर रोड चौड़ीकरण मामला: शाही मस्जिद हटाने के खिलाफ दोनों याचिकाएं खारिज

उज्जैन गोपाल मंदिर रोड चौड़ीकरण मामला: शाही मस्जिद हटाने के खिलाफ दोनों याचिकाएं खारिज

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच, गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चल रहे विवाद में हाई कोर्ट ने दोनों याचिकाएं खारिज कीं।

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

उज्जैन के तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत मोहन भारती को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिए धमकी मिली है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026