शिक्षकों का आंदोलन समाप्त

दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का आमरण अनशन दिग्विजय सिंह की मध्यस्थता के बाद समाप्त हुआ। उन्होंने शिक्षा मंत्री से बात कर मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया।

By : दिव्या मिस्त्री
दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

भोपाल के नीलम पार्क में पदवृद्धि और नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मध्यस्थता के बाद फिलहाल समाप्त हो गया। दिग्विजय सिंह ने शिक्षा मंत्री से फोन पर चर्चा की और आगामी मंगलवार तक मांगों के निराकरण का आश्वासन दिलाया। इसके बाद उन्होंने आंदोलनकारी शिक्षकों को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।

नारेबाजी पर दिग्विजय सिंह हुए नाराज

धरना स्थल पर दिग्विजय सिंह के पहुंचने के दौरान कुछ आंदोलनकारी नारेबाजी करने लगे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर लोग शांत नहीं होंगे तो वे वहां से चले जाएंगे। इसके बाद आंदोलनकारी शांत हुए और दिग्विजय सिंह ने शिक्षकों से उनकी मांगों को लेकर चर्चा की।

TET की अनिवार्यता वापस लेने की मांग

शिक्षक दिवस का हवाला देते हुए दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को TET की अनिवार्यता का फैसला वापस लेना चाहिए। उनका दावा है कि शिक्षा विभाग में 1 लाख 41 हजार से ज्यादा पद खाली हैं और वर्ग-2 व वर्ग-3 के हजारों पदों पर नियुक्तियां की जा सकती हैं।

43 हजार पदों पर भर्ती का मुद्दा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि वर्ग-2 और वर्ग-3 के करीब 43 हजार खाली पदों को भर्ती और प्रमोशन के जरिए भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों ने मेहनत के बाद परीक्षा में सफलता हासिल की है, इसके बावजूद उनकी नियुक्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने सरकार से चयनित शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों के हित में जल्द निर्णय लेने की मांग की।

RSS को लेकर सरकार पर निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान बीजेपी सरकार और RSS पर भी तीखे सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या प्रदेश में सिर्फ RSS से जुड़े लोगों को ही नौकरियां दी जाएंगी? उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थी मेहनत के दम पर चयनित हुए हैं और उनके साथ न्याय होना चाहिए।

संसद से सड़क तक आवाज उठाने का भरोसा

दिग्विजय सिंह ने आंदोलनकारी शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी मांगों को लोकसभा और राज्यसभा में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री निवास के सामने भी धरना दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने EVM को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा और चुनाव में मशीनों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए।

मांग पूरी नहीं हुई तो फिर आंदोलन

शिक्षा मंत्री से बातचीत और मंगलवार तक मांगों के निराकरण के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने फिलहाल आमरण अनशन स्थगित कर दिया है। हालांकि, आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समयसीमा में उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो वे दोबारा आंदोलन शुरू कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ  निकालेंगे पदयात्रा

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ निकालेंगे पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।

भोपाल पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड से बना रहे थे सैंडविच

भोपाल पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड से बना रहे थे सैंडविच

भोपाल के आयुर्वेदिक कॉलेज कैंटीन में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई गईं, जैसे सड़ी प्याज और पुरानी ब्रेड का उपयोग।

अफसरों पर केस दर्ज करने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए निर्देश

अफसरों पर केस दर्ज करने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए निर्देश

भोपाल पुलिस मुख्यालय ने घोषित किया कि सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज करने से पहले सरकार की अनुमति आवश्यक होगी।

कबाड़खाने में सजा था जुए का अड्डा ! 31 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.30 लाख कैश बरामद

कबाड़खाने में सजा था जुए का अड्डा ! 31 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.30 लाख कैश बरामद

भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया, नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर अनेक नीतिगत चुनौतियां हैं, जिसमें आरक्षण व्यवस्था और विषयवार आवश्यकता प्रमुख हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026