शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों की चुनौतियाँ

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु

स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर अनेक नीतिगत चुनौतियां हैं, जिसमें आरक्षण व्यवस्था और विषयवार आवश्यकता प्रमुख हैं।

By : आशुतोष शर्मा
स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु

भोपाल: स्कूल शिक्षा विभाग को स्वनिर्धारित शिक्षक भर्ती के लिए निरंतर अनुरोध मिल रहे हैं। अभ्यर्थी कोई एक हुआ अथवा अभ्यर्थियों का समूह, प्रत्येक आवेदन और अनुरोध को सकारात्मक भाव और संवेदनशीलता के साथ देखा जाता है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया के निर्धारित नियमों का उल्लंघन नहीं किया जा सकता है। आरक्षण व्यवस्था, विषयवार आवश्यकता और सेवारत शिक्षकों के अधिकारों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह बात कुछ बिंदुओं से स्पष्ट हो जाती है:- 

जो पद रिक्त हैं वह कौन से हैं, जानिए

विभाग में सीधी भर्ती के तहत अधिकांश रिक्त पद गणित एवं विज्ञान विषयों से संबंधित हैं। ऐसे में इन विशेष विषयों के पदों पर अन्य विषयों (आर्ट एवं कॉमर्स) के अभ्यर्थियों को नियुक्ति की पात्रता नहीं दी जा सकती।
अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण बैकलॉग के पद बड़ी संख्या में रिक्त पड़े हैं। नियमों के अनुसार इन पदों पर अन्य प्रवर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति संभव नहीं है।
उपलब्ध कुल रिक्त पदों में से लगभग 59,000 पद पदोन्नति (Promotion) के लिए तय हैं। शान द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार इन पदों पर सेवारत शिक्षकों को पदोन्नति देकर ही भरा जा सकता है।

आंदोलनकारियों और नए अभ्यर्थियों से जुड़े ध्यानार्थ बिंदु:

प्रदर्शन कर रहे कई अभ्यर्थी स्वयं को चयनित शिक्षक बता रहे हैं, जबकि उनके नाम न तो चयन सूची में हैं और न ही प्रतीक्षा सूची में। इसके अलावा, पिछले तीन वर्षों में बड़ी संख्या में नए उम्मीदवारों ने आवश्यक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता प्राप्त की है। ऐसे में नए योग्य युवाओं को होल्ड करके केवल प्रदर्शन के आधार पर नियुक्ति कैसे दे सकते हैं।

संबंधित सामग्री

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसमें विदेश यात्रा के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग हुआ।

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें एक मजबूत नेता बताया।

हरदा में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत, गले में फंसी रस्सी से दम घुटा

हरदा में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत, गले में फंसी रस्सी से दम घुटा

हरदा के जय होम्स कॉलोनी में 8 साल के बच्चे की झूला झूलते समय मौत हो गई। झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई थी।

ऋषिकांत सिंह नहीं जाएंगे एशियन गेम्स, वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला एथलीट शामिल

ऋषिकांत सिंह नहीं जाएंगे एशियन गेम्स, वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला एथलीट शामिल

एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव; ऋषिकांत सिंह और दो अन्य खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हुए। केवल महिला वेटलिफ्टर्स टीम में बचे।

7 साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग, गलवान के बाद पहला दौरा; BRICS में मोदी से करेंगे मुलाकात

7 साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग, गलवान के बाद पहला दौरा; BRICS में मोदी से करेंगे मुलाकात

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए हैं। वे BRICS समिट में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026