खतौनी रिकॉर्ड ऑनलाइन

धामी सरकार का बड़ा कदम: सेंट्रल होप टाउन के 1,188 खाते ऑनलाइन, अब घर बैठे मिलेगी खतौनी

देहरादून में सेंट्रल होप टाउन के 1,188 खाते ऑनलाइन कर दिए गए, जिससे स्थानीय निवासियों को अब घर बैठे जमीन की जानकारी मिल सकेगी।

By : चंचल खेडकर
धामी सरकार का बड़ा कदम: सेंट्रल होप टाउन के 1,188 खाते ऑनलाइन, अब घर बैठे मिलेगी खतौनी

देहरादून। उत्तराखंड के सेलाकुई स्थित सेंट्रल होप टाउन के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब 8 से 10 साल से लंबित खतौनी अब ऑनलाइन भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। कुल 1,188 खातों को डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, जिससे क्षेत्र की करीब 25 से 30 हजार आबादी को फायदा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद 45 दिन में पूरा हुआ काम

सेंट्रल होप टाउन में बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण लंबे समय से खतौनी ऑनलाइन नहीं हो पा रही थी। मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंचने के बाद उन्होंने अधिकारियों को इसे दो महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए थे।प्रशासन ने तय समय सीमा से पहले ही काम पूरा कर लिया। 25 अगस्त को 1,188 खातों की खतौनी भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश के करीब 45 दिन के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी हुई।

दाखिल-खारिज से लेकर बैंक लोन तक में मिलेगी राहत

ऑनलाइन खतौनी उपलब्ध नहीं होने से लोगों को जमीन से जुड़े छोटे-बड़े कामों के लिए राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। दाखिल-खारिज, विरासत दर्ज कराने और जमीन के आधार पर बैंक लोन लेने जैसे काम प्रभावित होते थे।इसके अलावा स्थायी निवास और जाति प्रमाण पत्र जैसे कार्यों में भी भूमि रिकॉर्ड की जरूरत पड़ने पर लोगों को परेशानी होती थी।

11 जुलाई को मुख्यमंत्री के सामने उठा था मुद्दा

बीते 11 जुलाई को 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने सेंट्रल होप टाउन की खतौनी ऑनलाइन नहीं होने का मुद्दा उठाया था।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्या का समाधान करने और दो महीने के भीतर ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी कर रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से भूलेख प्रणाली में दर्ज किया गया।

अब घर बैठे देख सकेंगे जमीन का रिकॉर्ड

खतौनी ऑनलाइन होने के बाद लोगों को हर बार राजस्व कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। वे भूलेख पोर्टल के जरिए घर बैठे अपनी जमीन का रिकॉर्ड देख और प्राप्त कर सकेंगे।स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध होने से जमीन से जुड़े लंबित कामों के साथ-साथ बैंकिंग और अन्य राजस्व प्रक्रियाओं में भी तेजी आएगी।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के गहनों को मिलेगा ग्लोबल मंच, CM धामी बोले- गढ़वाली नथ से गुलोबंद तक पहुंचे ‘लोकल टू ग्लोबल’

उत्तराखंड के गहनों को मिलेगा ग्लोबल मंच, CM धामी बोले- गढ़वाली नथ से गुलोबंद तक पहुंचे ‘लोकल टू ग्लोबल’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की ज्वेलरी प्रदर्शनी में भाग लिया, जहां उन्होंने स्वर्णकारों की कला और हुनर की सराहना की।

देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा

देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जसवंत सिंह ग्राउंड में गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में भाग लिया और इसे सरकारी स्तर पर भव्यता से मनाने की घोषणा की।

11 सितंबर से देहरादून से पर्वतीय रूटों पर दौड़ेंगी GMOU की बसें,दो बार बदली संचालन की तारीख

11 सितंबर से देहरादून से पर्वतीय रूटों पर दौड़ेंगी GMOU की बसें,दो बार बदली संचालन की तारीख

जीएमओयू देहरादून से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बस संचालन 11 सितंबर से शुरू करेगी। यह सेवा पहली बार देहरादून से संचालित होगी।

देहरादून में भारत गौरव अवार्ड समारोह: 22 हस्तियों को सम्मान, 15 को मिला भारत गौरव पुरस्कार

देहरादून में भारत गौरव अवार्ड समारोह: 22 हस्तियों को सम्मान, 15 को मिला भारत गौरव पुरस्कार

देहरादून में भारत गौरव अवार्ड 2026 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 22 हस्तियों को सम्मानित किया गया।

लखपति दीदी से लेकर रक्षाबंधन तक, महिलाओं को साधने में जुटी BJP

लखपति दीदी से लेकर रक्षाबंधन तक, महिलाओं को साधने में जुटी BJP

भाजपा ने देहरादून विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों को लुभाने के लिए विशेष रणनीति अपनाई, जिसमें लखपति दीदी और आत्मनिर्भर महिलाएं मुख्य लक्ष्य हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026