कुलगाम आतंकी हमला

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, CM साय ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूर दीपक रात्रे की मौत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया।

By : नरेंद्र सिंह
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, CM साय ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले ने छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहे 21 वर्षीय दीपक रात्रे की आतंकियों की गोलीबारी में मौत हो गई। जैसे ही यह खबर उनके पैतृक गांव बुंदेली और ननिहाल हरदीडीह पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रोजी-रोटी की तलाश में गए थे कश्मीर, आतंकियों ने छीन ली जिंदगी

जानकारी के अनुसार, दीपक रात्रे सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बुंदेली के निवासी थे। करीब एक साल पहले वह अपने पिता उमाशंकर रात्रे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मजदूरी के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। वहां वे एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे। दीपक के साथ उनकी पत्नी और भाई भी वहीं मजदूरी कर रहे थे।

पत्नी और मासूम बच्चे को छोड़ गए दीपक

दीपक ने बचपन की पढ़ाई अपने मामा के गांव हरदीडीह में रहकर पूरी की थी। उनकी शादी भी इसी गांव में हुई थी। अब उनके निधन के बाद पत्नी और छोटे बच्चे के सामने जीवन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। गांव में हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर मेहनत-मजदूरी करने गए एक युवक को आतंकियों ने क्यों निशाना बनाया।

CM विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुलगाम आतंकी हमले पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत और दूसरे के घायल होने की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है।मुख्यमंत्री ने बताया कि घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है और राज्य सरकार लगातार अधिकारियों के संपर्क में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है।

पार्थिव शरीर का इंतजार

दीपक रात्रे की मौत की खबर से बुंदेली और हरदीडीह गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए दिवंगत युवक को श्रद्धांजलि दी। अब परिजन उनके पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि अंतिम विदाई दी जा सके।

 

संबंधित सामग्री

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की, जिससे 67 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोबरा नाग मिलने से डर और अफरा-तफरी मची। सांप को सुरक्षित निकाला गया।

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने AI और डिजिटल नवाचार पर फोकस के साथ 500 करोड़ रुपये का AI मिशन शुरू किया, जिसमें AI डेटा लैब्स, उत्कृष्टता केंद्र और स्टार्टअप्स के लिए सहायता शामिल है।

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

अंजलि अरोड़ा नई रामायण थीम्ड फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसे हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा.

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026